जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

Chanakya Niti: इन 3 वजहो से जीवन में नही हो पाती लक्ष्‍य प्राप्ति, धन की भी होती है कमी

आज के समय में जीवन में सफलता (Success) प्राप्त करने के लिए हम सभी हर संभव कोशिश और मेहनत करते हैं। लेकिन इसके बावजूद हम में से कई लोग सफलता की ऊंचाईयां हासिल नहीं कर पाते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको आचार्य चाणक्य की कुछ महत्वपूर्ण नीतियों के बारे में बताएंगे, जो आपको जीवन में सफल और सुखी बनाने में कारगार साबित हो सकती हैं। आचार्य चाणक्य ने (Acharya Chanakya) नीति शास्त्र की रचना की, जिसमें उन्होंने अपने ज्ञान और अनुभव के माध्यम से मनुष्यों को कई महत्वपूर्ण बातें समझाने की कोशिश की है।

आचार्य चाणक्य की नीतियां व्यक्ति के गुणों में बढ़ोतरी करने का कार्य करता है। इसके साथ ही चाणक्य नीति व्यक्ति को सफल बनने के लिए भी प्रेरित और मदद करती है। आचार्य चाणक्य ने मनुष्यों को धन से जुड़ी कुछ अहम बातें बताई हैं, जिनका पालन करने से आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि इंसान की आदतें ही उनके धन को बढ़ाती और घटाती हैं, जो सीधे-सीधे ईश्वर से जुड़ी हैं। चाणक्य की मानें तो हमारी कुछ ऐसी आदतें हैं जिससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और हमें धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

आलस
आलस मनुष्य के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है। आलसी व्यक्ति (lazy person) अपने जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाता है। वह अपने आलस की वजह से ही पीछे खिसकता चला जाता है और बाकी लोग उसे पछाड़ कर काफी आगे निकल जाते हैं। इसके अलावा मां लक्ष्मी आलसी लोगों के घरों में आना भी पसंद नहीं करती हैं।

लालच
दिल और दिमाग (hearts and minds) में लालच का भाव रखने वाला व्यक्ति कभी संतुष्ट नहीं रह सकता। व्यक्ति लालच की वजह से ही गलत रास्ते पर चलता है और अपना जीवन खराब करता है। लालच आगे चलकर हमेशा इंसान को नुकसान पहुंचाता है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी भी लालची लोगों से बिल्कुल मोह नहीं करती हैं।

झूठ
चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के मुताबिक जीवन में एक सफल व्यक्ति बनने के लिए हमें झूठ नहीं बोलना चाहिए। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि झूठ सिर्फ कुछ पलों के लिए आपको सुख-सुविधाएं दे सकता है, लेकिन इसके बाद आपको झूठ बोलने के कई बड़े नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। झूठ बोलने (Lie) वाले मनुष्यों से मां लक्ष्मी भी नाराज रहती हैं और वे ऐसे घरों में नहीं आती हैं। इसलिए जीवन में सुखी रहने के लिए हमेशा सच के मार्ग पर चलना चाहिए।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

गोवा के पूर्व CM लुइजिन्हो फलेरो ने की ममता की तारीफ, कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Mon Sep 27 , 2021
पणजी: गोवा में विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Election 2022) से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. यहां के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता लुइज़िन्हो फलेरो (Luizinho Faleiro) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों की मानें तो लुइज़िन्हो-फलेइरो ममता बनर्जी की अगुआई वाली तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस नेता ने […]