उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

मुख्यमंत्री को हादसे की खबर मिली तो जन्म दिन के सभी कार्यक्रम निरस्त किए

  • तत्काल इंदौर पहुँचे उसके बाद उज्जैन आए

उज्जैन। कल मुख्यमंत्री का जन्म दिन था और दोपहर में सीएम हाउस में लोग पूरे प्रदेश से स्वागत करने आने वाले थे लेकिन महाकाल में हुए हादसे के बाद जहाँ उन्होंने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए और तत्काल इंदौर-उज्जैन पहुँचे।


होली के दिन सुबह भस्म आरती के दौरान आग लगी और इसकी खबर सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास पहुंची। तत्काल उन्होंने अधिकारियों से इस मामले की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कल जन्मदिन था। इस दौरान में कल सुबह 11 बजे से लेकर 2 तक जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास पर कल सभी प्रदेश के लोगों से मिलने वाले थे और उनके पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था पूरे प्रदेश से कई लोग मुख्यमंत्री निवास पहुँच रहे थे। इसी बीच मुख्यमंत्री ने इस हादसे को गंभीरता से लिया और सभी कार्यक्रम निरस्त कर सीधे इंदौर रवाना हुए। सबसे पहले वहां अरविंदों अस्पताल में भर्ती आग से पीडि़त लोगों के हाल-चाल जाने और इसके बाद वह उज्जैन पहुँचे, यहाँ भी सिविल अस्पताल पहुँचकर सबसे पहले आग से घायल हुए लोगों से मिले और तत्काल शासन से 1 लाख रुपए का मुआवजा भी स्वीकृत किया। इसके बाद में महाकाल मंदिर पहुँचे और हादसे की पूरी जानकारी ली तथा कलेक्टर को तीन दिन में जाँच करवाने के निर्देश दिए।

Share:

Next Post

इस लोकसभा चुनाव में उज्जैन जिले से कांग्रेस ने तीन नेताओं को दिया टिकट..उज्जैन में होगी अच्छी टक्कर

Tue Mar 26 , 2024
लोकसभा चुनाव में पहली बार किसी राष्ट्रीय पार्टी के लिए एक जिले से तीन टिकट उज्जैन से महेश परमार, इंदौर से अक्षयकांति बम और मंदसौर से दिलीप गुर्जर लड़ेंगे चुनाव-कल अस्पताल पहुँचे परमार उज्जैन। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने तीन नेताओं को टिकट दिया है। उज्जैन से टिकट पाने वाले महेश परमार अच्छी टक्कर दे […]