उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

प्रेमिका से बात करने पर पत्नी ने विरोध किया तो उसे गला घोंटकर मार दिया, बाद में बच्चे की भी जान ले ली

  • पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद को बांधकर बेहोशी का ढोंग करता रहा-शाम तक हत्याकांड का खुलासा कर देगी

उज्जैन। बडऩगर के समीप खेत पर बने कमरे में महिला और डेढ़ साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शंका के आधार पर उसके पति को पकड़ा और पूछताछ की तो उसने वारदात करना कबूल लिया है। आरोपी का एक महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा है और परसों रात वह उससे फोन पर बात कर रहा था जिस पर पत्नी ने आपत्ति उठाई तो उसने उसकी हत्या कर दी और फिर मासूम बच्चे को भी मार डाला था। पुलिस उस पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बडऩगर थाना पुलिस ने बताया कि परसों सुबह बडऩगर के समीप जलोदिया में रहने वाले कन्हैयालाल यादव के खेत पर बने कमरे से हाली देवा निनामा की पत्नी संगीता और उसके डेढ़ साल के बच्चे मनोज की लाश मिली थी। मृतका का पति हाथ पैर बंधा बेहोशी की हालत में पड़ा था।



उसने पुलिस को बताया था कि रात में चार लोगों ने आकर उसकी पत्नी और बच्चे को मार डाला। पुलिस को उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौबीस घंटे में ही उसने सच्चाई कबूल कर ली। आरोपी देवा ने बताया कि उसका एक अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है और पूर्व में वह पत्नी को छोड़ उसके साथ भाग गया था लेकिन वापस पत्नी के साथ यहाँ आकर रहने लगा था। घटना वाली रात वह अपनी पे्रेमिका से फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान संगीता ने आपत्ति उठाई और विवाद हो गया। विवाद के चलते देवा ने संगीता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी को मारने के बाद उसने अपने डेढ़ साल के बच्चे को भी गला घोंटकर मार डाला। दोनों की हत्या करने के बाद उसने खुद को बचाने के लिए ढोंग किया और रस्सी से खुद को बाँधकर बेहोश होने का नाटक करने लगा। सुबह पुलिस के पहुंचने पर भी वह बेसुध होने को ढोंग करता रहा और पुलिस को गुमराह करने के लिए रात में चार लोगों द्वारा पत्नी को मारने की झूठी कहानी सुना दी। पुलिस ने बताया कि उससे पूछताछ जारी है और शाम तक मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Share:

Next Post

किसानों से एक से 2 बीघा भूमि पर जैविक खेती करने का विधायक ने किया आह्वान

Thu May 26 , 2022
विष्णु सागर पर हुई किसान मोर्चा की बैठक उज्जैन। गत दिवस भाजपा किसान मोर्चा द्वारा विष्णु सागर पर टिफिन बैठक आयोजन किया गया। बैठक में विधायक जैन सहित मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने किसानों से एक या दो बीघा जमीन पर जैविक खेती करने का आह्वान किया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश […]