उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

सर्दी कम हुई तो सुबह सैर सपाटा करने वालों में संख्या बढ़ गई

  • कोठी रोड सहित उद्यानों में सुबह के समय बड़ी संख्या में पहुँचने लगे लोग

उज्जैन। पिछले एक हफ्ते से सर्दी काफी कम हो गई है। न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री से ऊपर चला गया है। इसी के साथ अब सुबह के समय सैर सपाटे पर निकलने वाले लोगों की संख्या भी बढऩे लगी है। कोठी रोड सहित चिंतामण मार्ग और प्रमुख उद्यानों में लोग अधिक नजर आने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार सर्दी ने कई सालों के रिकार्ड तोड़े हैं। जनवरी महीने के तो 31 दिनों में से 26 दिनों तक लगातार उज्जैन शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा था। इतना ही नहीं इस अवधि में 4 बार यह तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया था।


फरवरी के शुरुआती सप्ताह तक सर्दी का असर बना रहा था लेकिन इसके बाद से धीरे-धीरे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा होने लगा था। पिछले एक हफ्ते से न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 15 डिग्री के आसपास पहुँच गया है। अधिकतम तापमान भी 33 डिग्री तक जा पहुँचा है। ऐसे में सर्दी के समय प्रात: भ्रमण करने वाले गिनती के लोग ही वॉकिंग झोन तथा उद्यान वाले क्षेत्रों में नजर आते थे लेकिन अब सर्दी का असर कम होने के साथ ही कोठी रोड, मंगलनाथ मार्ग, क्षीरसागर स्टेडियम तथा बगीचे और अन्य उद्यानों में लोग अब ज्यादा संख्या में पहुँचने लगे हैं।

Share:

Next Post

Dewas में CNG सस्ती... Ujjain में 7 रुपए महँगी

Fri Mar 11 , 2022
सीएनजी से वाहन चलाने वालों की परेशानी उज्जैन। शहर की आबोहवा को स्वच्छ रखने लिए प्रशासन ने वहानों में पेट्रोल डीजल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाते हुए उन्हें सीएनजी के इस्तेमाल की हिदायत दे दी है, जबकि सीएनजी की कीमत देवास की अपेक्षा उज्जैन में लगभग 7 रुपए महंगी है। इस वजह से वाहनों का […]