जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

हनुमान टोरिया की अखंड रामायण से किसको है चिढ़!!!

जबलपुर। हनुमान टोरिया में सवा महीने की जारी अखंड सीताराम पाठ को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। यही स्थिति उस समय सामने आ गई जब पुलिस के जवान रामायण कर रहे लोगों को उठाने पहुंच गए। जिसको लेकर चारों ओर प्रशासन की इस कार्यशैली की निंदा की जा रही है।बताया जाता है कि रामायण पाठ को लेकर कई लोगों द्वारा आपत्ति दर्ज कराई जा रही है। जिसमें रेलवे के कुछ अधिकारी और जीआरपी के लोग भी शामिल है। इन लोगों द्वारा पुलिस के समक्ष लिखित शिकायत भी दी गई है। जिसमें थाना प्रभारी से रामायण पाठ को बंद कराने की बात कही गई थी। इन लोगों का मानना है कि सीताराम पाठ के चलते यह लोग रात में सो नहीं पा रहे हैं, हालांकि क्षेत्र के लोगों को इससे कोई आपत्ति नजर नहीं आ रही है। उनका कहना है कि अखंड पाठ के चलते इस क्षेत्र का माहौल अध्यात्मिक बना हुआ है जिसमें वे लोग भी शामिल होकर रामायण पाठ कर रहे हैं।


उठ रहे विरोध के स्वर
पुलिस के जवान हनुमान टोरिया में चल रहे अखंड रामायण को रोकने के लिए जिस तरीके से भक्तों से पेश आए हैं।उसको लेकर क्षेत्र के लोगों में भी आक्रोश नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति सभी धर्मों के लोगों को है। इस पर आज तक किसी ने भी हस्तक्षेप करने की कोशिश नहीं की है। वहीं रसूखदारों के नींद में खलल पडने के कारण हम अपना कार्यक्रम नहीं रोकेंगे। इसके लिए अगर उन्हें आंदोलन भी करना पड़ेतो भी तैयार हैं।

कुछ शिकायतें प्राप्त हुई है, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन आयोजकों के संपर्क में है। जल्द ही इस समस्या का निवारण कर लिया जाएगा।
थाना प्रभारी घमापुर

Share:

Next Post

नाबालिगा से दुराचार, आरोपी के परिजनों ने की मारपीट

Tue Nov 9 , 2021
रांझी मानेगांव में वारदात, एक आरोपी गिरफ्तारी, दुराचारी की तलाश जारी जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्रातंर्गत मानेगांव सिद्धनगर क्षेत्र निवासी एक 11 वर्षीय छात्रा के साथ मोहल्ले के ही एक किशोर उम्र के आरोपी ने घर में घुसकर दुराचार किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़ा हुआ। जिसके बाद हरकत में आई […]