img-fluid

‘खड़े क्या हो गोली चलाओ’, खान सर ने बॉडीगार्ड को दिया था ऑर्डर; FIR की कॉपी से खुला कच्चा-चिट्ठा

June 05, 2026

पटनाः खान सर वर्सेस रौशन आनंद सर चर्चित कोचिंग विवाद में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. बॉडीगार्ड ने पुलिस पूछताछ में कहा कि खान सर ने ही गोली चलाने का आदेश दिया था. उन्होंने कहा था कि- ‘खड़े क्या हो गोली चलाओ.’ कदमकुआं थाने में दर्ज एफआईआर की कॉपी में कई ऐसे दावे किए गए हैं, जिन्होंने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया. FIR के मुताबिक, वायरल वीडियो में दो निजी सुरक्षा गार्ड हथियार लेकर फायरिंग करते दिखाई दिए. पुलिस ने उनकी पहचान प्रदीप कुमार और तालेवर सिंह के रूप में की है. दोनों नोएडा की एक निजी सुरक्षा एजेंसी से जुड़े बताए गए हैं और खान ग्लोबल स्टडीज में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे. पुलिस ने दोनों को लाइसेंसी हथियार और कारतूस के साथ हिरासत में लिया.


  • प्राथमिकी में दर्ज पुलिस अधिकारी के बयान के अनुसार, घटना के दौरान कुछ लोग कोचिंग संस्थान के बाहर विरोध और हंगामा कर रहे थे. इसी दौरान कथित तौर पर खान सर उर्फ फैजल खान मौके पर पहुंचे और अपने सुरक्षाकर्मियों को भीड़ की ओर देखते हुए कहा, ‘खड़े क्या हो, गोली चलाओ.’ इसके बाद दोनों गार्डों ने रायफल से हवाई फायरिंग की. पुलिस का दावा है कि वायरल वीडियो में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है. एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया.

    पुलिस ने आरोप लगाया है कि फायरिंग का उद्देश्य भीड़ को डराना और भय का वातावरण पैदा करना था. मामले में हथियारों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. वहीं, खान सर की ओर से अब तक इस मामले में सार्वजनिक रूप से कहा गया है कि सुरक्षा गार्डों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी. उन्होंने यह भी कहा है कि वे जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे. हालांकि पुलिस ने उनके खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

    पुलिस ने खान सर के खिलाफ की आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है. साथ पुलिस के कई बड़ी अफसरों की मीटिंग जारी है. कहा जा रहा है कि इस बैठक में खान सर की गिरफ्तारी पर चर्चा की जा रही है. उनकी जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है. मालूम हो कि खान सर ने ही पहले फायरिंग के आरोप लगाए थे, उसके बाद उनके आरोप झूठे पड़ गए. अब वह खुद ही अपने बुने जाल में फंसते नजर आ रहे हैं.

    Share:

  • बिना FIR भी शिकंजा कस सकती है ईडी... हाईकोर्ट ने दे दी खुली छूट, अब होगा तांडव

    Fri Jun 5 , 2026
    नई दिल्ली: केरल हाईकोर्ट से प्रवर्तन निदेशालय (ED) को एक बड़ी कानूनी और रणनीतिक सफलता मिली है, जिसे राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन मामले में एक तगड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है. हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्‍ट (PMLA) के तहत ईडी की व्यापक जांच शक्तियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved