img-fluid

इंदौर में पत्नी ने पति की हत्या की, पहले हथौड़ी से सिर पर वार किया; फिर गला दबाया

October 05, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव में घरेलू हिंसा (Domestic Violence) और रोज-रोज के विवाद से तंग आकर एक महिला (Women) ने अपने ही पति (Husband) की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी। आरोपी पत्नी ने पहले सोते हुए पति के सिर पर हथौड़ी से मारा और फिर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


  • पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान संतोष डावर (45) पुत्र रामचंद्र डावर के रूप में हुई है। संतोष इंदौर एयरपोर्ट पर विमानों में फ्यूलिंग भरने का काम करता था। परिजन और आसपास के लोगों के अनुसार, संतोष को अत्यधिक शराब पीने की लत थी। वह रोजाना शराब के नशे में धुत होकर घर आता था और अपनी पत्नी सूरज बाई व बच्चों के साथ मारपीट करता था।

    सबको मारने की दी धमकी
    पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार शाम को भी संतोष शराब पीकर घर आया और पत्नी सूरज बाई से विवाद करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि संतोष ने पत्नी और बच्चों को धमकी दी कि आज रात तुम सबको जान से खत्म कर दूंगा। डरी हुई पत्नी ने इसके बाद घटनाक्रम को अंजाम दिया। सूरज बाई ने बताया कि पति उठकर बच्चों या उस पर हमला न कर दे। इसी डर के चलते उसने पति पर हमला कर दिया। संतोष और सूरज बाई की चार बेटियां हैं, जो घटना के समय घर पर ही सो रही थीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

    Share:

  • Is Congress Wooing Azam Khan? Swami Prasad Maurya’s Rampur Visit Sparks Political Speculation

    Mon Oct 5 , 2026
    New Delhi: Is the Congress seeking to bring veteran Samajwadi Party leader Azam Khan closer to its fold? Political speculation has intensified in Uttar Pradesh following former minister Swami Prasad Maurya’s visit to Rampur and his meeting with Khan’s wife, Dr. Tazeen Fatma, on Sunday. The speculation gained momentum after Maurya, who has also recently […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved