इंदौर न्यूज़ (Indore News)

राजशाही होटल के पूर्व मालिक की बीवी की क्रूज़ से गिर कर हुई मौत

इंदौर। इंदौर (Indore) की महिला की सिंगापुर के क्रूज (Singapore cruise) से लापता होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि, समुद्र में डूबने से रीता साहनी की मौत हो गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, रीता साहनी अपने पति राकेश साहनी के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए मलेशिया और सिंगापुर घूमने गई थीं।

रीता साहनी के लापता होने की जानकारी रीता के बेटे ने ट्वीट कर दी और बेटे ने ट्वीट में विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मदद की गुहार भी लगाई थी। बेटे ने विदेश मंत्री जयशंकर को ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘मेरी माँ सिंगापुर से रॉयल कैरिबियन क्रूज़ में यात्रा कर रही थी। वह आज सुबह से जहाज से लापता है। क्रूज़ कर्मचारी कह रहे हैं कि वह समुद्र में कूद गई, लेकिन उन्होंने हमें कोई फुटेज नहीं दिखाया और अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।


ये घटना सोमवार की है। लापता महिला रीता साहनी और उनके पति राकेश साहनी स्पेक्ट्रम ऑफ द सीज पर सवार होकर पेनांग से सिंगापुर वापस जा रहे थे। स्थानीय रिपोर्ट में कहा गया है कि इस जोड़े की चार दिन की यात्रा का सोमवार को आखिरी दिन था। वहीं ”द स्ट्रेट्स टाइम्स” की मंगलवार को छपी खबर के मुताबिक जब जाकेश रात में सोकर उठे तो उन्होंने अपनी पत्नी को अपने कमरे से गायब पाया था। उन्होंने अपनी पत्नी को क्रूज पर ढूंढने की बहुत कोशिश की लेकिन वो उन्हें कहीं नहीं मिली। बाद में उन्होंने जहाज के दल को इस बात की सूचना दी। रीता साहनी (64) और उनके पति जाकेश साहनी (70) सिंगापुर में ‘स्पेक्ट्रम ऑफ द सीज’ क्रूज से पेनांग से सिंगापुर लौट रहे थे। जाकेश साहनी इंदौर के राजशाही होटल से जुड़े रहे हैं।

Share:

Next Post

झाबुआ की गुड़िया कला पर इंदौर में विशेष आवरण जारी

Tue Aug 1 , 2023
कला का प्रचार प्रसार है मकसद इंदौर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत् जनजातीय उत्पादों पर विशेष आवरण जारी किए जा रहे हैं। 1 अगस्त, मंगलवार को जीपीओ स्थित फिलाटेली ब्यूरो में झाबुआ की ’’विश्व प्रसिद्ध गुड़िया कला’’ पर विशेष आवरण जारी किया गया। प्रीति अग्रवाल, पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर परिक्षेत्र ने आज जारी विशेष आवरण के […]