img-fluid

‘पत्नी ने 5 लाख रुपए में बेच दिया 2.5 साल का बेटा’, पति ने लगाएं आरोप

May 05, 2026

बेंगलुरु: बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर ढाई साल के बेटे को बेचने का गंभीर आरोप लगाया है. युवक का दावा है कि पारिवारिक विवाद के बाद घर छोड़कर गई उसकी पत्नी ने अपने छोटे बेटे को 5 लाख रुपये में बेच दिया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु के विवेकनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले रवि बाबू और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. दोनों की शादी को करीब 16 साल हो चुके हैं. लगातार घरेलू झगड़ों से परेशान होकर पत्नी कुछ दिन पहले अपने तीन बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई थी.


  • रवि बाबू का आरोप है कि उसकी पत्नी तीनों बच्चों को लेकर बेंगलुरु के मैजेस्टिक इलाके पहुंची थी. वहां उसने दो बच्चों को छोड़ दिया, जबकि ढाई साल के बेटे को अपने साथ ले गई. बाद में किसी तरह दोनों बच्चे घर वापस पहुंच गए, लेकिन सबसे छोटा बेटा अब तक लापता है. रवि का दावा है कि उसकी पत्नी ने बच्चे को 5 लाख रुपये में बेच दिया है.

    रवि ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को इस काम के लिए कुछ लोगों ने उकसाया था और उसके मायके वालों ने भी इस फैसले में उसका साथ दिया. रवि बाबू के अनुसार, जब उनके दोनों बच्चे अपनी मां को वापस लाने के लिए नानी के घर गए तो उन्हें वहां से डांटकर भगा दिया गया.

    Share:

  • इन्दौर: अकेले राजबाड़ा में ही मिली 2 लाख से ज्यादा हस्तलिखित पांडुलिपियां

    Tue May 5 , 2026
    विभाग ने रजिस्टर्ड कराई… विशेषज्ञ करेंगे जांच… संरक्षित भी की जाएंगी इन्दौर। भारत सरकार (Government of India) के ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ (‘Gyan Bharatam Mission’) के तहत खोजी जा रही भी प्राचीन और दुर्लभ पांडुलिपियों (Rare manuscripts) के पहले चरण में इंदौर (Indore) में पुरातत्व विभाग को अपने ही पास लाखों पांडुलिपियां मिल गई हैं। अकेले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved