भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मप्र में गुड गवर्नेंस के लिए करेंगे 5जी टेक्नालॉजी का उपयोग

  • मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने किया महाकाल महालोक से 5जी सेवा का शुभारम्भ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 5जी टेक्नालॉजी का उपयोग प्रदेश में गुड गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उद्योगों के विकास के लिये किया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार शाम को महाकाल महालोक से रिलायंस जियो की 5जी सेवाओं का शुभारम्भ रिमोट का बटन दबा कर किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 5जी केवल मोबाइल सेवा नहीं, बल्कि नई क्रान्ति है। हम इसे आगे ले जाकर गौरवशाली और वैभवशाली प्रदेश का निर्माण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि प्रदेश के इन्दौर शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट एवं जी-20 देशों की समिट होने जा रही है। यह सभी आयोजन प्रदेश की प्रगति को और आगे ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की विकास दर 19.76 है। प्रदेश का देश की जीडीपी में योगदान पहले 3.2 था, जो अब 4.6 प्रतिशत हो गया है। यही नहीं जहाँ वर्ष 2003-04 में प्रति व्यक्ति आय 13 हजार थी, वह बढ़ कर एक लाख 37 हजार रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि महाकाल महाराज से यही प्रार्थना है कि मध्य प्रदेश न केवल देश का बल्कि दुनिया के सबसे अच्छे प्रदेश में से एक हो।



मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 5जी सेवा शुरू होने से इंटरनेट की स्पीड 100 एमबीपीएस से बढ़ कर 1500 एमबीपीएस हो जायेगी। अब हमारे किसान ड्रोन से यूरिया एवं दवाओं का छिड़काव करेंगे, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में क्रान्ति आ जायेगी। बेहतर इलाज के लिये दिल्ली-मुम्बई नहीं जाना पड़ेगा। स्मार्ट क्लासों के जरिये अब सुदूर बैठ कर भी बच्चों को अच्छे शिक्षकों की ऑनलाइन क्लास उपलब्ध होगी। आईटी सेक्टर में क्रान्ति का सूत्रपात होगा। उन्होंने कहा कि अभी हम डीबीटी के जरिये हितग्राहियों के खातों में सीधे राशि भेज रहे हैं, अब एक कदम आगे जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं को सायकल के लिये ई-वाउचर उपलब्ध कराने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम में भी 5जी टेक्नालॉजी आने से मदद मिलेगी। यही नहीं खनिज सम्पदा की खोज और लॉजिस्टिक क्षेत्र में भी नई क्रान्ति होगी।

Share:

Next Post

राजधानी में बन रहे हैं कोल्ड डे जैसे हालात

Thu Dec 15 , 2022
अब तेजी से गिरेगा तापमान, कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार भोपाल। राजधानी में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। शहर में बीते 24 घंटे में 10.3 मिमी बारिश हो चुकी है। बादल, बारिश के कारण दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। शहर के अधिकतम तापमान में 8.8 डिग्री की […]