भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में बन रहे हैं कोल्ड डे जैसे हालात

  • अब तेजी से गिरेगा तापमान, कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार

भोपाल। राजधानी में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। शहर में बीते 24 घंटे में 10.3 मिमी बारिश हो चुकी है। बादल, बारिश के कारण दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। शहर के अधिकतम तापमान में 8.8 डिग्री की गिरावट हो गई और अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर मात्र ढाई डिग्री तक रह गया। बीता दिन इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान जहां 18.9 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। शहर में बारिश के बाद अधिकतम तापमान तेजी से गिरा है। इसके चलते शहर में दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति रही, लेकिन मौसम विभाग ने कोल्ड डे घोषित नहीं किया। ऐसा इसलिए है क्योंकि कोल्ड डे घोषित होने के लिए न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री से कम होना चाहिए, जबकि अभी न्यूनतम तापमान बढ़े हुए हैं। इसलिए कोल्ड डे घोषित नहीं किया गया।

तापमान में हो सकती है गिरावट
मौसम विभाग का कहना है कि दिसम्बर में आमतौर पर बादल, बारिश की स्थिति बनती है। आज से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। आने वाले दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है, लेकिन अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। बीते दिन रात में भी शहर के अनेक हिस्सों में बौछारें पड़ीं, इसके बाद सुबह भी शहर के हिस्सों में तेज बौछारें पड़ी हैं। इसके साथ ही दिन भर बादल छाए रहे। बारिश और बादलों के चलते शहर के अधिकतम तापमान में 8.8 डिग्री की गिरावट आई। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.9 और न्यूनतम 16.2 डिग्री दर्ज किया गया।


अब तापमान में गिरावट की संभावना
ठंड बढऩे के साथ मौसमी बीमारी के साथ कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में सतर्कता ही बचाव का सबसे बेहतर उपाय है। इसके लिए जरूरी है कि गुनगुना पानी पिएं, 40 की आयु के बाद रुटीन चेकअप कराएं व रक्तचाप व अन्य समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लें। बुजुर्ग सुबह व रात में अचानक बिस्तर से न उठें, इससे शरीर के तापमान में एकदम से परिवर्तन आता है।

बदलते मौसम में रहें सावधान
बारिश के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। इसके चलते बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। डॉक्टरों के अनुसार ठंड के बढऩे से बड़ों में निमोनिया व बच्चों में इन्फ्लुएंजा का खतरा बढ़ा है। वहीं ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक, सांस की समस्या व वायरल के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जाती है। इसके अलावा वर्तमान में पानी कम पीने के चलते कोल्ड डायरिया के मामले भी सामने आने लगे हैं। इस सीजन में अब तक हमीदिया व जेपी अस्पताल में 12 मामले सामने आ चुके हैं।

Share:

Next Post

आकाशवाणी के मशहूर अनाउंसर अनिल मुंशी के इंतक़ाल से अफसोस की लहर

Thu Dec 15 , 2022
अब के हम बिछड़े तो शायद कभी ख़्वाबों में मिलें, जिस तरह सूखे हुए फूल किताबों में मिलें। एक सौ तीन दशमलव पांच मेगाहट्जऱ् पर विविध भारती के भोपाल केंद्र से मैं आपका ‘ध्वनि मित्रÓ अनिल मुंशी बोल रहा हूं… ये आवाज़ अब आपको भोपाल आकाशवाणी पे कभी सुनाई नहीं देगी। पिछली रात अनिल मुंशी […]