• img-fluid

    माधव क्लब रोड की सड़क बनने के साथ उखडऩे लगी

  • June 17, 2023

    • घटिया निर्माण सामग्री से हो रहे हैं निर्माण, कोई देखने वाला नहीं

    उज्जैन। तीन बत्ती चौराहे से माधव क्लब रोड का डामरीकरण हुआ था लेकिन तीन दिन बाद ही डामर उखडऩे लगा है जिससे कि घटिया निर्माण की पोल खुल गई। आज सुबह कांग्रेस के नेताओं ने उखड़े डामर के फोटो खींचे।
    नगर निगम तथा स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में करोड़ों रुपए के काम किए जा रहे हैं लेकिन घटिया स्तर पर कार्य हो रहे हैं। जिस तरह महाकाल लोक में किए गए हैं उसी तर्ज पर घटिया निर्माण सामग्री से कार्य किए जा रहे हैं जबकि पहली चीज गुणवत्ता का ध्यान रखना था। आज सुबह तीन बत्ती से माधव क्लब रोड भारतीय ज्ञान पीठ तक जो डामर हुआ है वह उखडऩे लगा था जबकि यह सड़क दो-तीन दिन पहले ही बनी है।



    कांग्रेस नेता दीपक मेहरा एवं लालचंद भारती ने उखड़े हुए डामर को हाथ में लेकर दिखाया। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि नगर निगम के ठेकेदार भ्रष्ट निर्माण कर रहे हैं और उसे रोकने के लिए अधिकारी प्रयास नहीं कर रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं, इस कारण भ्रष्टाचार हो रहा है। स्मार्ट सिटी के कार्य भी भ्रष्टाचार से सने हुए हैं। कमीशन खोरी के चलते घटिया निर्माण हो रहे हैं। जनता द्वारा नगर निगम को टैक्स दिया जाता है जिससे यह निर्माण हेाते हैं लेकिन 30 से 35 प्रतिशत कमीशन के चलते भ्रष्टाचार होता है और भ्रष्ट निर्माण की लंबी कतार बन गई है।

    Share:

    उज्जैन जिले के खेतों में तबाही मचा रही नील गायों को अफ्रीका के विशेषज्ञ पकड़ेंगे

    Sat Jun 17 , 2023
    हेलीकॉप्टर की मदद से पकड़कर गाँधी सागर अभ्यारण्य में छोड़ा जाएगा-उज्जैन में बड़ी मात्रा में फसल को होता है नुकसान उज्जैन। जिले सहित पूरे संभाग और प्रदेश के 35 जिलों में समस्या बन रही नीलगायों से किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है। अब नीलगायों को अफ्रीका से आये विशेषज्ञ पकड़ेंगे और उन्हें संभावित ठिकाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved