क्राइम जिले की खबरें मध्‍यप्रदेश

मुर्गी के बच्चों को मारने की बात पर महिला को पीटा, पति-पत्नी पर केस दर्ज

राजगढ़। जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोब में बीती रात मुर्गी के बच्चों को मारने की बात पर हुए विवाद में महिला के साथ पति-पत्नी ने मिलकर मारपीट की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम डोब निवासी कलीबाई (27) पत्नी कालू तंवर ने बताया कि मुर्गी के बच्चों को भगाने की बात पर पड़ोस में रहने वाले देवचंद पुत्र चतरा और उसकी पत्नी रेशमबाई गाली-गलौंज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Share:

Next Post

IPL 2020 में सट्टा लगाना चाहती थी नर्स, भारतीय खिलाड़ी से मांगी थी ये जानकारी

Tue Jan 5 , 2021
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन (IPL 2020) इस साल सिंतबर से नवंबर के बीच यूएई में खेला गया था। आईपीएल 2020 के दौरान दिल्ली की एक नर्स ने गैरकानूनी तरीके से भारतीय खिलाड़ी से अंदरूनी जानकारी मांगी थी। इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक, नई दिल्ली की एक नर्स ने […]