
भोपाल। दस महीने पहले तलाकशुदा महिला होम्योपैथिक डॉक्टर की फेसबुक पर केन्द्रीय विभाग के एक अफसर से दोस्ती हो गई थी। यह दोस्ती जलद ही प्रेम-प्रसंग में बदली तो अफसर ने कहा कि वह अपनी पत्नी से खुश नहीं है इसलिए वह उसे तलाक देकर महिला डॉक्टर से शादी कर लेगा। जुलाई के महीने में वह भोपाल आया तथा टीटी नगर इलाके के एक होटल में रुका। यहां पर शादी का झांसा देते हुए महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया। पिछले दिनों जब उसने शादी करने से मना कर दिया तो महिला डॉक्टर ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved