भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में पुलिसकर्मी ने महिला से किया बलात्कार

  • घुमाने के बहाने घर ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। राजधानी में एक पुलिसकर्मी ने महिला से बलात्कार कर दिया। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद आरक्षक महिला को घुमाने के बहाने ले गया तथा एक घर में ले जाकर उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद उसने महिला को शादी करने का झांसा दिया था। तीन साल तक वह महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों जब उसने शादी करने से मना कर दिया तो महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने बलात्कार व अजजा की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय महिला की सोशल मीडिया पर तीन साल पहले राहुल जाट नाम के युवक से दोस्ती हो गई थी। राहुल जाट ने महिला को खुद को आरक्षक बताया था। दोनों के बीच कई दिनों तक चैटिंग हुई इसके बाद राहुल ने महिला को घुमाने के बहाने मिलने को बुलाया। महिला जब राहुल से मिलने पहुंची तो वह उसे चर्च गेट जहांगीराबाद इलाके में लेकर गया। यहां पर एक घर में ठहरने के दौरान राहुल ने महिला के साथ ज्यादती की। दुष्कर्म करने के बाद महिला ने जब इसकी शिकायत थाने में करने की धमकी दी तो राहुल ने उससे कहा कि वह उसे सच्चा प्यार करता है तथा जल्द ही उससे शादी कर लेगा। महिला शादी के झांसे में आ गई। इसके बाद तीन साल वह शादी का झांसा देते महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। पिछले दिनों महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो राहुल ने खुद को ऊंची जाति का बताते हुए जातिसूचक शब्द बोलकर महिला का अपमान किया तथा शादी करने से मना कर दिया। कल महिला ने मामले की श्किायकत थाने में कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी अक्षत चौधरी ने बताया कि अभी पीडि़ता ने अपने बयान में राहुल को आरक्षक बताया है। वह आरक्षक है अथवा नहीं इस बात की पुष्टि उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगी।

Share:

Next Post

Pink City अग्नि हादसा: दो महिलाओं समेत बच्ची की मौत

Fri Aug 6 , 2021
देर रात मचा कोहराम, बेटे और मॉ को लोगों ने बचाया जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्रातंर्गत बिलहरी क्षेत्र में स्थित पिंक सिटी में मध्यरात्रि ढाई बजे शॉट सर्किट से हुए भीषण अग्निहादसे में डब्ल्यूसीआर के प्रोटोकाल इंस्पेक्टर आदित्य सोनी की पत्नि 32 वर्षीय नेहा सोनी, भोपाल से आई उनकी बहन 39 वर्षीय रितु सोनी व भांजी […]