क्राइम देश

फेसबुक पर हुई महिला की तहसीलदार से दोस्‍ती, लेकिन हो गया मर्डर, दो गिरफ्तार

लखनऊ । उत्‍तरप्रदेश (UP) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के PGI थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस जांच में पता चला कि शव महिला कांस्टेबल रुचि सिंह (dead body female constable ruchi singh) का है। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।
खबरों के अनुसार उत्‍तरप्रदेश के पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात महिला सिपाही रुचि सिंह की हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ जिला के रानीगंज में तैनात नायब तहसीलदार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नायब तहसीलदार और महिला सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लखनऊ पुलिस ने आरोपी तहसीलदार और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है।



जांच में पता चला कि बिजनौर निवासी रुचि सिंह की तैनाती पुलिस मुख्यालय में थी। 13 फरवरी को उसकी ड्यूटी थी। काम पर नहीं आने पर रुचि को उसके साथी तलाश रहे थे। उसकी सहेली ने सोशल मीडिया में पोस्ट डाल कर मदद मांगी थी। वहीं, रुचि का मोबाइल फोन भी लगातार बंद था। सिपाही के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद शनिवार को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। वहीं, गुरुवार को माती स्थित नाले में एक महिला का शव मिला था। जिसका हुलिया लापता सिपाही से मेल खा रहा था। एसीपी कैंट अर्चना सिंह के मुताबिक शव की पहचान के लिए सिपाही के भाई शुभम और पिता योगेंद्र को सूचना दी गई थी। रविवार को शुभम लखनऊ पहुंचा था। जिसके बाद पुलिस उसे लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची थी। जहां शुभम ने शव की पहचान बहन रुचि के तौर पर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share:

Next Post

आराम पसंद नेता हैं अखिलेश और मायावती, Twitter से करते हैं राजनीतिः प्रियंका गांधी

Mon Feb 21 , 2022
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती पर हमला करते हुए कहा कि दोनों आराम पसंद नेता हैं और अपने घर में बैठकर ट्विटर पर राजनीति करते हैं। प्रियंका, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का चेहरा हैं, उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत […]