संत नगर। उपनगर की महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा संत हिरदाराम नगर पुलिस थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नानक चंदनानी ने अपने संबोधन में कहा कि महिला कांग्रेस ने अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए पुलिसकर्मियों के सोने हाथों में राखी बांधी है जो कि सराहनीय है विशेष अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद अशोक मारण मौजूद थे। महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजना प्रियानी ने कहा कि वर्तमान में कोरोनावायरस के कारण पुलिसकर्मी निरंतर अपनी ड्यूटी में व्यस्त हैं। जिस कारण लगातार वे इस पर भाई बहन का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार नहीं मना पाए, जिस कारण उनकी कलाई सुनी है। इस कारण आज महिला ब्लाक कांग्रेस ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से योगिता वाधवानी, भावना उदासी पूनम यादव महिला कांग्रेस की सचिव नविता सोनगरा, प्रिया सोनी, सोनिया बैरागी, कांता सावधानी,दीपा मनसुखानी, पार्वती धामेजा, सिया उदासी, डिम्पल उदासी, उपस्थित थी।
Share:Related Articles
प्यारे की रिमांड अवधि खत्म,पिस्टल बरामद
आज कोर्ट में पेश कर रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है पुलिस भोपाल। नाबालिग बच्चियों का यौन शोषण करने वाले प्यारे मियां को आज कोहेफि जा पुलिस रिमांड पर लेगी। कोहेफि जा थाने में भी प्यारे मियां व दरिंदगी की शिकार बच्चियों को दी जाने वाली राशि का हिसाब रखने वाले ओवेज़ के खिलाफ […]
मप्र की बूथ विस्तार योजना पर शीर्ष नेतृत्व की मुहर
भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों के सामने वीडी शर्मा का प्रेजेंटेशन, मप्र संगठन की तारीफ भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक जयपुर में चल रही है। तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा जयपुर पहुंचे हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी […]
यातायात के नियम तोडऩे में भोपाल सबसे आगे
प्रदेश में हर साल बढ़ी यातायात के नियम तोडऩे वालों की गिनती भोपाल। प्रदेश में यातयात के नियम तोडऩे वालों की गिनती में साल दर साल इजाफा हो रहा है। वहीं राजधानी भोपाल के लोग यातायात नियमों को तोडऩे में प्रदेशभर में सबसे आगे हैं। भोपाल में 98025 ने यातयात के नियम तोड़ा है। वहीं […]