संत नगर। सामाजिक संस्था बोरवन क्लब ने विभिन्न क्षेत्रों में सेवाए दे रही महिला विभूतियों का नारी शक्ति दिवस पर सम्मान किया। उक्त जानकारी क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसवानी ने देते हुए बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़ी बहन डॉ. राजकुमारी चोटरानी, डॉ.तराना आसवानी, डॉ. पूनम चंदानी शिक्षा व सामाजिक कार्यों से जुड़ी किरण वाधवानी,पुष्पा मोतियानी, साहित्य के क्षेत्र से हर्षा मूलचनादनी, कानूनी क्षेत्र से जुड़ीं सुचिता आसवानी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूज्य सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष साबू रीझवानी कन्हैयालाल इसरानी किशोर आहूजा, कन्हैया मूलचंदानी, सुरेश जसवानी, रवि नारायण सत्तानी आदि उपस्थित थे।
Share:Related Articles
नारायण ने पीएम को चीठी लिख की अलग विंध्य प्रदेश की मांग
भोपाल। लगातार अलग विंध्य प्रदेश की आवाज उठा रहे मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी एक बार फिर शिवराज सरकार के लिए मुसीबत खड़ी करते नजर आ रहे हैं। इस बार विधायक नारायण त्रिपाठी ने पीएम मोदी को चीठी लिखकर अलग विंध्य प्रदेश बनाने का राग छेड़ा है। बता दें कि नारायण त्रिपाठी को अलग […]
प्रदेशवासियों में खुशहाली का स्तर जानने आनंद संस्थान कराएगा सर्वे
आईआईटी खडग़पुर के सहयोग से पूरे प्रदेश में होगा काम 11 पैमानों पर लोगों से पूछे जाएंगे सवाल। प्रश्नावली तैयार। भोपाल। राज्य आनंद संस्थान जल्द ही मध्य प्रदेश के निवासियों के जीवन में खुशी के संदर्भ में आए बदलावों का पता लगाने के लिए खुशी का बेसलाइन सर्वेक्षण करने वाला है। यह सर्वे शहरी और […]
MP सरकार का पेंशनरों को नए साल से इतना मिलेगा महंगाई, जानिए
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh government) ने नए साल में पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के साढ़े चार लाख पेंशनर को अब 17 प्रतिशत महंगाई राहत (dearness relief) मिलेगी। सरकार ने पांच प्रतिशत की राहत में वृद्धि के आदेश मंगलवार को जारी कर दिए। महंगाई राहत (dearness relief) में वृद्धि का लाभ अक्टूबर […]