
उज्जैन। शहर में पैसा लेकर गरबा कराए जाने के विरोध में कल रात प्रदर्शन किया गया तथा एक बैकरी पर जाकर हिंदूवादी संगठनों ने चेतावनी दी। पैड गरबा कराए जाने की सूचना मिलने पर कल रात हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और आयोजन के बैनर-पोस्टर फाड़ दिए। इसके साथ ही चेतावनी दी कि धार्मिक आयोजन के यदि टिकिट बेचे गए तो आयोजन नहीं होने देंगे। कल रात फ्रीगंज इस प्रदर्शन के बाद आयोजन खटाई में पड़ गया है। जानकारी मिली थी कि दो-तीन स्थानों से डांडिया गरबे के आयोजन के पास बेचे जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने शुभ बैकरी पर प्रदर्शन किया जहाँ टिकिट बिक रहे थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved