
उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए उज्जैन में निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं, लेकिन इन कामों में जुटे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई स्थानों पर मजदूरों के बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों के काम करने की स्थिति सामने आ रही है। निर्माण स्थलों पर सुरक्षा के इंतजामों में लापरवाही बरती गई तो हादसे में किसी मजदूर की जान भी जा सकती है।
अब तक छह मजदूर जान गवां चुके है..
सिंहस्थ की तैयारियों में श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर के विकास के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मजदूरों की जान की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं मिल रही है। सिंहस्थ के काम करने के दौरान अभी तक अलग-अलग जगह छह मजदूरों की मौत हो चुकी है। हादसों के बाद भी सभी निर्माण स्थलों पर मजदूरों को हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट नहीं रहे हैं। ऊंचाई पर काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। जिम्मेदार अधिकारी और एजेंसी ठेकेदारों द्वारा होने वाले सुरक्षा इंतजामों की नियमित जांच नहीं कर रहें है। मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग कब ठोस कदम उठाएगा?
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved