उज्जैन। आज सुबह फ्रीगंज स्थित अम्बेडकर भवन चौराहे की सराय पर किसी बात को लेकर दो मजदूरों के बीच विवाद हुआ और दोनों के बीच जमकर लात-घूसे चल गए। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बाद में मामला शांत हुआ और दोनों को थाने ले जाया गया। प्रतिदिन फ्रीगंज में अम्बेडकर भवन चौराहा स्थित सराय पर सैकड़ों मजदूर काम की तलाश में जमा हो जाते हैं और लोगों के आते ही काम पर जाने के लिए तैयार होते हैं। आज सुबह भी मजदूर वहां पहुंच गए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दो लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे पर काफी देर तक लात-घूसे चलाए। इस दौरान वहाँ लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर आई और झगड़ रहे दोनों मजदूरों को अलग किया तथा थाने ले जाया गया, जहां दोनों के बयान दर्ज किए गए। उल्लेखनीय है कि उक्त स्थान पर हर दिन इस तरह की घटना होती है और विवाद होते हैं। समीप ही स्कूल और कॉलेज हैं और इस तरह की घटना से अफरा तफरी का माहौल बन जाता है।
Share:Next Post
मार्केट में धूम मचानें आ गया Lenovo का ऑल इन वन कम्प्यूटर, जानें कीमत व फीचर्स
Related Articles
लोग तय समय पर नहीं पहुंचे तो स्लॉट हो रहे ऑटोमेटिक केंसिल
उज्जैन। लॉकडाउन में करीब दो महीने रजिस्ट्री का काम ठप रहा। अनलॉक के बाद जैसे ही रजिस्ट्रियां (registries) शुरू हुई, लोगों की भीड़ बढऩे लगी। इधर अधिक रजिस्ट्री (registries) हो और राजस्व बढ़े,यह सोचकर रजिस्ट्रार कार्यालय ने रजिस्ट्री के स्लाट का समय कम कर दिया। अब एक रजिस्ट्री के लिए 30 मिनट की जगह 10 […]
गैरेज का सामान खरीद कर लौट रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन कुचल कर भाग गया… एक की मौत
बडऩगर रोड स्थित धरमबड़ला की घटना-रात 11 बजे का समय उज्जैन। बीती रात 11 बजे बडऩगर रोड स्थित धरमबड़ला पर हुई दुर्घटना में एक मौत हो गई तथा एक अन्य साथी घायल है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि संकरा रोड होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएँ होती हैं। एक अन्य साथी का अस्पताल में उपचार […]
महाकाल में सुबह रूद्राभिषेक शुरू हुआ, कलेक्टर पूजा में बैठे
उज्जैन। अच्छी बारिश की कामना को लेकर आज सुबह महाकालेश्वर मंदिर में पाँच दिवसीय रूद्राभिषेक महायज्ञ की शुरुआत हो गई। इस पूजा में कलेक्टर भी शामिल हुए। महाकाल में आज से लगातार पाँच दिनों तक 16 पुजारी, 22 पुरोहित और 55 ब्राह्मण यह अनुष्ठान संपन्न कराएँगे। अनुष्ठान के चलते आज सुबह 10.30 बजे से महाकालेश्वर […]