img-fluid

लक्ष्य प्राप्ति के तरीके और कार्यप्रणाली समझाने के लिए किया कार्यशाला का आयोजन

January 16, 2025

नागदा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र नागदा द्वार यूथ फॉर ए सस्टेनेबल फ्यूचर शेपिंग द नेशन विथ रेसिलिएंस एंड रिस्पांसिबिलिटी थीम पर कार्यशाला आयोजित किया गया।


प्रकाश नगर स्थित गुरुकुल स्कूल में आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता बीके रूबी दीदी ने राजयोग के सभी पहलुओं को बताते हुए कॉमेंट्री से सभी को मेडिटेशन का अनुभव कराया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को सुरुचिपूर्ण तरीके से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के आसान तरीके बताए। इसके साथ ही सकारात्मक संकल्पों के माध्यम से सफलता प्राप्त करने, ऊर्जावान, सदैव प्रसन्न रहने के सूत्रों को भी बताया। संस्था प्राचार्या चित्रलेखा व्यास ने सभी को मेडिटेशन के छात्र जीवन में महत्व को समझाया। मुख्य अतिथि डॉ. रमेशचंद्र शर्मा ने संस्कारों में परिवर्तन लाने का आव्हान किया। कार्यशाला में डॉ. प्रदीप रावल, संस्था संचालक राजेश शर्मा भी मौजूद रहे। सरस्वती वंदना छात्रा सोनिया झाला, स्नेहा परमार, मीनाक्षी प्रजापत ने प्रस्तुत की।

Share:

मिट्टी धँसने से प्लेटफॉर्म नं. एक पर आवाजाही हुईं बंद

Thu Jan 16 , 2025
नागदा। बुधवार शाम नागदा स्टेशन के 1 नंबर प्लेटफार्म पर ब्रिज निर्माण के लिए खुदाई के दौरान मिट्टी धंस गई। घटना के कारण बैरिकेड्स लगाकर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है। घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेन को भी प्लेटफार्म नंबर 1 की बजाय 2 पर लिया गया। ट्रेन पकडऩे के […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
रविवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved