उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

उज्जैन में बनेगा विश्व रिकार्ड, सीएम शिवराज ने 11 दीपक जलाकर किया शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव का शुभारंभ

उज्जैन। आज महाशिवरात्रि पर्व (mahashivratri festival) पर मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी है, देशभर से श्रद्धालु आज उज्जैन पहुंच रहे हैं। वही महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) भी उज्जैन पहुंचे है, भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में सीएम शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव (Shiv Jyothi Arpanam Festival) में शामिल हुए।

उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव शुरू हो गया है। इसके तहत 21 लाख दीपक जलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह (sadhna singh) के साथ 11 दीपक जलाकर शुरुआत की। इसके बाद सायरन बज गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने दीपक जलाना शुरू कर दिया। यहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की 5 सदस्यीय टीम भी मौजूद है। यहां 5 ड्रोन से निगरानी की जा रही है। राम घाट से लेकर भूखी माता घाट तक लोगों की भीड़ जमा है। इस अलौकिक और विहंगम नजारे को देखने के लिए सीएम शिवराज सिंह, उनकी पत्नी साधना सिंह और मंत्री मोहन यादव ने नौका बिहार किया।

जानकारी के लिए आपको बता दे की महाशिवरात्रि पर सुबह 3 बजे से ही महाकाल मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भस्म आरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पट खुलते ही चार धाम मंदिर पर श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। पुलिस के मेटल डिटेक्टर (metal detector) और कुछ बैरिकेड्स गिर गए। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि भस्म आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए पट खोले गए, तब यह स्थिति बनी थी। यह स्थिति ज्यादा देर नहीं रही, पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्था संभाल ली।

भगवान महाकाल की भस्म आरती में सबसे पहले पुजारियों ने जल चढ़ाया। इसके बाद पंचामृत अभिषेक पूजन (Panchamrit Abhishek Pooja) में दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से अभिषेक किया गया। भांग से अद्भुत श्रृंगार किया गया। सुबह 5.30 बजे से आम भक्तों ने दर्शन करने शुरू किए। शाम 6 बजे तक करीब 4 लाख 10 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Share:

Next Post

दरवाजे के सामने कभी न रखें इस तरह जूते-चप्पल, जानिए वजह

Tue Mar 1 , 2022
नई दिल्ली। वैदिक शास्‍त्र (Vedic scriptures) के अनुसार हम जब भी किसी शुभ कार्य की शुरूआत करते हैं तो उससे पहले पूजन जरूर करते हैं। यही कारण है कि वास्तु (Architectural) हमारी जिंदगी में कितना महत्वपूर्ण स्थान रखता है इसके बारे में हम सब अच्छे से जानते है। यहां तक कि घर, फैक्ट्री, बिज़नस आदि […]