टेक्‍नोलॉजी

Xiaomi ने लॉन्‍च किये 65 इंच से 55 इंच के दमदार स्‍मार्ट टीवी, जानें कीमत व खूबियां

इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने दो लेटेस्‍ट Mi TV 6 Extreme Edition और Mi TV ES 2022 स्मार्ट टीवी को चीन में लॉन्च कर दिया है। दोनों ही टीवी में अलग अलग फीचर्स दी गई हैं मगर Mi TV 6 Extreme Edition को उच्च मॉडल प्रतिस्पर्धियों को ध्यान में रखकर बनाया गया लगता है। Mi TV 6 Extreme Edition में MediaTek MT9950 चिपसेट है और इसमें 3D LUT फिल्म इंडस्ट्रियल ग्रेड कलर करेक्शन टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है। टीवी में फ्रंट में ड्यूल कैमरा सेटअप भी दिया गया है जिसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। वहीं Mi TV ES 2022 में MediaTek MT9638 चिपसेट है और इसमें 12.5W के 4 यूनिट स्पीकर सिस्टम के साथ दो चैनल दिए गए हैं। दोनों टीवी में मल्टी जोन बैकलाइट सिस्टम है जो कि बेहतर ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और पिक्चर क्वालिटी देता है।

Mi TV 6 Extreme Edition और Mi TV ES 2022 कीमत व उपलब्‍धता
Mi TV 6 Extreme Edition के 55 इंच के मॉडल की कीमत CNY 5,999 (लगभग 68,900 रुपये) है। इसके 65 इंच के मॉडल की कीमत CNY 7,999 (लगभग 91,900 रुपये) और इसके 75 इंच के टीवी मॉडल की कीमत CNY 9,999 (लगभग 1,14,800 रुपये) है।


वहीं Mi TV ES 2022 के 55 इंच के मॉडल की कीमत CNY 3,399 (लगभग 39,000 रुपये) है। इसके 65 इंच के मॉडल की कीमत CNY 4,399 (लगभग 50,500 रुपये) है। जबकि इसके 75 इंच के मॉडल की कीमत CNY 5,999 (लगभग 68,900 रुपये) है। अधिकारिक रूप से दोनों टीवी 9 जुलाई को रिलीज कर दिए जाएंगे। इनके लिए प्री-ऑर्डर Mi.com पर शुरू हो चुके हैं।

Mi TV 6 Extreme Edition टीवी फीचर्स
Mi TV 6 Extreme Edition को पतला और हल्का डिजाइन दिया गया है। टीवी में मीडियाटेक MT9950 चिपसेट है। इसमें 4.5 जीबी रैम है और 64जीबी की स्टोरेज है। इसमें 4K QLED स्क्रीन दी गई है जिसकी ब्राइटनेस 1,200 निट्स की है। इसमें 97 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट कवरेज और 10.7 बिलियन कलर्स हैं। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है। यह 3D LUT फिल्म इंडस्ट्रियल ग्रेड कलर करेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह IMAX एन्हांस्ड वीडियो को सपोर्ट करता है और 120Hz MEMC भी देता है। इसमें 100W का ऑडियो सिस्टम दिया गया है। टीवी में ड्यूल एआई कैमरा है जिसमें 48 मेगापिक्सल का मेन लेंस है।
इस टीवी में फुल मेटल बॉडी है और बहुत पतले बेजल हैं। इसमें गेमर्स के लिए HDMI 2.1 + VRR का सपोर्ट है और साथ ही डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है। शाओमी का कहना है कि इसके 55 इंच के मॉडल में 100 बैकलाइट पार्टीशन हैं। वहीं 65 इंच के मॉडल में 224 बैकलाइट पार्टीशन और 75 इंच के मॉडल में 255 पार्टीशन हैं। इससे टीवी में बेहतर ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और पिक्चर क्वालिटी मिलती है।

Mi TV ES 2022 टीवी फीचर्स
Mi TV ES 2022 में भी मल्टी जोन बैकलाइट पार्टीशन सिस्टम दिया गया है। इसके 55 इंच के मॉडल में 32 बैकलाइट पार्टीशन हैं। इसके 65 इंच के मॉडल में 45 बैकलाइट पार्टीशन हैं। इसके 75 इंच के मॉडल में 60 बैकलाइट पार्टीशन हैं। इस स्मार्ट टीवी में MediaTek MT9638 चिपसेट दिया गया है और यह HDR 10+ को सपोर्ट भी करता है। इसमें 94 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट है। यह MEMC टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इसमें 12.5W का चार यूनिट स्पीकर सिस्टम है जो स्टीरिओ प्लेबैक को सपोर्ट करता है। टीवी में XiaoAI वॉइस असिस्टेंस का सपोर्ट भी है। इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth v5 है। इसमें तीन HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, एक एवी पोर्ट, एक ATV/DTMB और एक S/PDIF इनपुट दिया गया है।

Share:

Next Post

पहले ही दिन महाकाल मंदिर में रिकॉर्ड कमाई, वीआईपी दर्शन से मिले 8.25 लाख रुपए, 6800 भक्तों ने किए दर्शन

Tue Jun 29 , 2021
उज्जैन। कोरोना काल (corona period) में कल 80 दिनों के बाद महाकाल (mahakal) के पट खुले। पहले ही दिन उम्मीद से दोगुना श्रद्धालुओं (devotees) ने दर्शन किए, वहीं एक ही दिन में रिकॉर्ड  (record) कमाई भी हुई। पहले दिन 6 हजार 800 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इनमें 3 हजार 300 श्रद्धालुओं (devotees) ने वीआईपी गेट […]