भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

नाबालिग को प्रेम जाल में फांसकर युवक ने बनाया हवस का शिकार

  • लड़की के गर्भवति होने पर परिजनों को बताई वारदात

भोपाल। नाबालिग की दो साल पहले युवक से पहचान हुई। युवक ने बहला-फुसलाकर उसे प्यार के जाल में फंसा लिया। घुमाने के बहाने वह नाबालिग को अपने कमरे पर ले गया, यहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। नाबालिग के गर्भवती होने पर परिजनों को पूरी बात का पता चला। इसके बाद कोलार थाने में मामले की शिकयत कर दी गई। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोलार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी शाहपुरा थानाक्षेत्र में रहती है। उसने पांचवीं कक्षा पास करने के बाद पढा़ई छोड़ दी। उसके पिता सब्जी का ठेला लगाते हैं। दो साल पहले उसकी पहचान अभिषेक राजपूत नाम के युवक से हुई थी। वह कोलार इलाके के अकबरपुर में किराए के मकान में रहता है तथा मजदूरी करता है।


कुछ दिन की पहचान के बाद ही उसने किशोरी का मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह किशोरी से फोन पर बात और चैटिंग करने लगा। थोड़े ही दिनों में युवक ने अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया। नजदीकियां बढऩे के बाद वह किशोरी को घुमाने ले जाने लगा। नवंबर 2021 में एक दिन वह नाबालिग को अपने किराए के कमरे पर लेकर गया। यहां पर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने जल्द शादी करने का झांसा दे दिया। यह झांसा देकर उसने कई बार किशोरी का शारीरिक शोषण किया। हाल ही में किशोरी की तबियत बिगड़ी तो परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। यहां पर पता चला कि किशोरी गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने जब कड़ाई से किशोरी से बात पूछी तो उसने ज्यादती के बारे में सब कुछ बता दिया। यह बात सामने आने के बाद कोलार थाने में शिकायत कर दी गई। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी अभिषेक राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है।

Share:

Next Post

खाकी के पहरे में एक साथ होगा मनेगी होली और शब-ए-बारात

Sun Mar 5 , 2023
12 सौ स्थानों पर होगा होलिका दहन, 50 जगाह शब ए बारात पर होगा भारी रश नगर और ग्राम सुरक्षा समिति सदस्यों के साथ अधिकारियों की मीटिंग का दौर जारी भोपाल। इस बार होलिका दहन और शब-ए-बरात दोनों सात मार्च को पड़ रहे हैं। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए […]