उज्जैन। राजस्थान (Rajasthan) के एक युवक ने इंदौर की युवती से उज्जैन (Ujjain) के एक होटल में दुष्कर्म (rape in hotel) किया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर महाकाल थाना पुलिस ने गुरूवार को प्रकरण दर्ज किया है। चित्रा नगर, इंदौर निवासी 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि राजस्थान के अमरपुर बाड़ा निवासी कुंदनसिंह से उसका परिचय सोश्यल मीडिया के माध्यम से हुआ।
कुंदन ने उसे 12 फरवरी 2021 को बापट चौराहा इंदौर से लिया और उज्जैन घुमाने के बहाने ओला कार से महाकाल मंदिर क्षेत्र की एक होटल अमृत पैलेस में लेकर आया। यहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया कि इसके बाद कुंदन उससे कई बार मिला और माता पिता से मिलाने के बहाने उसे राजस्थान के बारां में बुलाया। इस दौरान अलग-अलग होटल में ठहराकर दृष्कर्म किया। बाद में शादी से इंकार कर दिया।
– महेश दुबे मध्यप्रदेश में पिछले डेढ़ दशक में उद्यानिकी फसलों के क्षेत्रफल में 5 गुना और उत्पादन में 7 गुना से अधिक वृद्धि हुई है। वर्ष 2006 में उद्यानिकी फसलों का कुल रकबा 4 लाख 69 हजार हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 23 लाख 43 हजार हेक्टेयर हो गया। उद्यानिकी फसलों के क्षेत्रफल में […]
नई दिल्ली। भाजपा (BJP) ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को पार्टी ने मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ओडिशा से राज्यसभा जाएंगे। भाजपा (BJP) ने इस नई सूची में कुल 5 उम्मीदवारों […]
नई दिल्ली। भारत में इन दिनों क्लबहाउस(clubhouse) की चर्चा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा कि कांग्रेस सरकार (Congress government) आने के बाद जम्मू-कश्मीर में धारा 370 (Article 370 in Jammu and Kashmir) की वापसी पर विचार किया जाएगा। यह बात उन्होंने कहीं और नहीं, बल्कि […]
इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को इंदौर के रेडक्रॉस सोसायटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डायलिसिस-थैलेसीमिया सेंटर एवं अत्याधुनिक ब्लड बैंक “प्रकल्प सुश्रुत” का जीर्णोद्धार एवं आठ करोड़ रुपये की लागत के नवीन कार्यो का भूमिपूजन किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की लैब के यहां स्थापित होने से प्रदेश के थैलेसीमिया से ग्रसित मरीजों को […]