भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

स्कूल में साथ रहा युवक, शादी के बाद भी तंग कर रहा महिला को, एफआईआर

  • छेडख़ानी करने पीडि़ता के घर जा पहुंचा आरोपी

भोपाल। टीटी नगर इलाके में रहने वाली महिला को स्कूल में साथ में पढऩे वाला युवक पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। दो दिन पहले वह महिला के घर पहुंच गया तथा जबरन बात करने की कोशिश करने लगा। महिला ने जब उसे नजरंदाज किया तो उसने छेडख़ानी शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकार के अनुसार 21 वर्षीय महिला वर्तमान में अपने पति के साथ अयोध्या नगर थानाक्षेत्र में रहती है। पूर्व में वह अपने सतनामी नगर स्थित मायके में रहती थी। उसके साथ स्कूल में चंप्रदप्रकाश उर्फ चंदू नाम का लड़का पड़ता था। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। शादी के बाद युवती ने चंदू से दूरी बनाना शुरू कर दिया। यह बात चंदू को नागवार गुजरी वह महिला को फोन कर परेशान करने लगा। फोन पर महिला से मिलने की बात कहता था। महिला जब भी घर से बाहर किसी काम के लिए जाती थी तो चंदू उसका पीछा करने लगता था। दो दिन पहले चंदू महिला के घर पर ही पहुंच गया। यहां उसने जबरन बात करने की कोशिश लेकिन महिला उसे घर से चले जाने की बात कह रही थी। इसी दौरान चंदू ने महिला के साथ छेडख़ानी करना शुरू कर दिया। उसने धमकी दी कि अगर वह उससे बात करना बंद करेगी तो वह उसके पति को जान से मार देगा। आसपास के लोगों ने जब हंगामे की आवाज सुनी तो वे वहां पर आ गए लोगों के आते ही चंदू मौके से भाग निकला। इसके महिला ने पूरी बात अपने पति को बताई तथा थाने में जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Share:

Next Post

उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी, मध्य प्रदेश में बढ़ेगी ठिठुरन

Thu Nov 26 , 2020
भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर उत्तर भारत के पड़ाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान ‘निवार’ शुक्रवार को कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद हवाओं का रुख उत्तरी होते ही प्रदेश में सर्द हवाओं का दखल बढ़ जाएगा। इससे राजधानी सहित […]