भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

नगर निगम का चुनाव युवा लड़ेंगे, मैं दिलाऊंगा टिकट

  • युवक कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में अरूण यादव का दावा

भोपाल। युवक कांग्रेस का 3 दिन का प्रशिक्षण शिविर धार के मोहनखेड़ा में रविवार को शुरू हो गया। इसे बुनियाद नाम दिया गया है। कांग्रेस उप चुनाव हारने के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। पार्टी का मानना है, स्थानीय निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर बुनियाद मजबूत करना चाहती है। शिविर भी इसी का हिस्सा है। कैंप में पहले दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। यह कैंप आगामी नगर निगम की तैयारियों को ध्यान में रखकर किया गया है। इस दौरान अरुण यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम का चुनाव युवा लड़ेंगे, उन्हें टिकट मैं दिलाऊंगा। यादव ने कहा- लोकतांत्रिक प्रक्रिया और चुनावी प्रणाली से युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों का चयन किया गया। सभी की जिम्मेदारी है, जनता के बीच जाएं और पार्टी को मजबूत करें। यादव ने इशारों में पार्टी का अनुशासन सीखने की सलाह भी दे दी। दरअसल, युवक कांग्रेस के चुनाव में गुटबाजी खुलकर सामने आ चुकी है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी ने पार्टी सिद्धांत और भविष्य की रणनीति से रुबरू कराया। उन्होंने अपना युवा कांग्रेस के प्रारंभिक राजनीतिक सफर से युवा नेताओं को अवगत कराया। पचौरी ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों में कैसे युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जाए, इस पर सुझाव दिए। पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया ने भाजपा सरकार ने किसानों के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एकजुटता के साथ लड़ाई लडऩे का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर जाकर किसानों की समस्या को उठाकर उनकी आवाज बनना चाहिए, भाजपा सरकार में शोषण का शिकार हो रहे आदिवासी वर्ग को सशक्त बनाए जाने की आवश्यकता है। पहले दिन विधायक संजय शुक्ला, प्रताप ग्रेवाल और पांचीलाल मेड़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालमुकुंद गौतम, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम लंबा, राष्ट्रीय सचिव प्रतिभा रघुवंशी, एकता ठाकुर, व प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा, अंकित डेढ़ा, इशिता सेढ़ा और विवेक त्रिपाठी मौजूद रहे।

ये दिए टिप्स

  • युवा नेता से जननेता बनने के लिए क्या जरूरी है।
  • राष्ट्रीय संगठन को युवा मोर्चा से क्या अपेक्षाएं हैं।
  • जनता की सेवा कर उनके बीच में कैसे बनाएं विश्वास का रिश्ता।
  • संगठन को मजबूत बनाने और लोगों को कैसे जोड़ा जाए।
Share:

Next Post

आत्मनिर्भरभारत के संकल्प के साथ निकली युवा संकल्प वाहन रैली

Mon Jan 11 , 2021
भोपाल। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर प्रयास यूथ वेलफेयर सोसायटी द्वारा 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जिसके अंतर्गत शहीद गेट से भवानी चौक सोमवारा तक रैली निकाली गई। रैली में अतुल घेंघट (अध्यक्ष आयोजन समिति) के नेतृत्व हजारों की संख्या में युवाओं ने आत्मनिर्भर, स्वदेशी व स्वच्छ […]