img-fluid

झांग यिमिंग बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, अडानी को पीछे छोड़ा; अंबानी 23वें स्थान पर

September 17, 2026

नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी बाइटडांस (ByteDance) के सह-संस्थापक झांग यिमिंग (Zhang Yiming) ने गौतम अडानी (Gautam Adani) को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक झांग यिमिंग की कुल संपत्ति 105 अरब डॉलर पहुंच गई है। वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 18वें स्थान पर हैं। वहीं, गौतम अडानी 20वें स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति भी 105 अरब डॉलर दर्ज की गई है। संपत्ति में बदलाव और रैंकिंग के आधार पर झांग एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं।

झांग यिमिंग की संपत्ति में इस वर्ष अब तक 40.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसके मुकाबले गौतम अडानी की संपत्ति 20.7 अरब डॉलर बढ़ी है। इसी अंतर के चलते ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में झांग अडानी से आगे निकल गए हैं। मार्च 2019 के बाद से झांग की कुल संपत्ति में आठ गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।

झांग यिमिंग ने वर्ष 2012 में बाइटडांस की स्थापना की थी। कंपनी की लोकप्रिय वीडियो ऐप टिकटॉक ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा बाइटडांस के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में विस्तार को भी झांग की संपत्ति में हुई वृद्धि की प्रमुख वजहों में शामिल किया जा रहा है। झांग वर्ष 2021 में बाइटडांस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का पद छोड़ चुके हैं।


  • शेयर बाजार के साथ बदलती है अरबपतियों की रैंकिंग

    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में अरबपतियों की रैंकिंग उनकी अनुमानित संपत्ति के आधार पर तय होती है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और कंपनियों के मूल्यांकन में बदलाव के साथ इनकी संपत्ति और रैंकिंग भी बदलती रहती है। एशिया के शीर्ष पांच अमीर लोगों में भारत के गौतम अडानी और मुकेश अंबानी भी शामिल हैं।

    मंगलवार को अडानी की संपत्ति में आई थी बड़ी गिरावट

    अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण मंगलवार को गौतम अडानी की संपत्ति में एक झटके में करीब 42,000 करोड़ रुपये की कमी आई थी। इसके बाद वह ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में 20वें स्थान पर पहुंच गए थे। बुधवार को अडानी समूह के शेयरों में तेजी के बाद उनकी संपत्ति में 346 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद वह दुनिया के अरबपतियों की सूची में झांग यिमिंग से पीछे रहे।

    वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी मंगलवार को 17,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई थी। बुधवार को उनकी संपत्ति में 265 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, इसके बावजूद वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 23वें स्थान पर बने हुए हैं।

    Share:

  • झीरम घाटी हमला: 10 दोषियों को फांसी के बाद बोले बघेल- न्याय अधूरा, मुख्य साजिश की जांच नहीं हुई

    Thu Sep 17 , 2026
    नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में वर्ष 2013 में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए झीरम घाटी नक्सली हमले (Jhiram Ghati Naxal attack) के मामले में एनआईए (NIA) की विशेष अदालत ने बुधवार को सभी 10 दोषियों को मौत की सजा सुनाई। इस हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं समेत 29 लोगों की मौत हुई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved