img-fluid

इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप पर सैकड़ों शिकायतें बाहर की

October 27, 2026

  • लावारिस खड़े वाहनों को लेकर भी नागरिकों ने दिखाई जागरूकता

इन्दौर। ‘इंदौर ट्रैफिक साथीÓ ऐप ने पांच महीने में ही हजारों शिकायतों को दर्ज कर लिया है। इनमें से सैकड़ों शिकायतें इंदौर नगरीय क्षेत्र के बाहर की हैं। कई दिनों या महीनों से लावारिस खड़े वाहनों को लेकर जनता ने इस ऐप पर शिकायत करने में जागरूकता दिखाई है।

इसी साल 31 मई को मुख्यमंत्री ने इस ऐप की शुरुआत की थी। शुरुआत में लोगों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई, लेकिन प्रचार-प्रसार के बाद इसे डाउनलोड करने वाले बढ़े। इस पर न केवल शिकायतें दर्ज हो रही हैं, बल्कि डायवर्शन से जुड़े अपडेट भी दिए जा रहे हैं। अब तक इस पर 1922 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से 1597 का निराकरण यातायात पुलिस ने कर दिया है। मिली शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा मैदानी टीमों से कार्रवाई करवाई जा रही है।


  • सबसे ज्यादा शिकायतें नो पार्किंग में वाहन खड़े करने, लंबे समय से लावारिस वाहन खड़े होने और सड़क पर वाहन खड़े होने से आवागमन बाधित होने की हैं। टीमें इन शिकायतों पर संबंधित वाहन मालिकों से संपर्क कर वाहन हटवा रही हैं। लावारिस वाहनों के संबंध में पुलिस थाने को आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण भेजे जा रहे हैं। यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक 325 शिकायतें इनमें से ऐसी हैं, जो इंदौर नगरीय क्षेत्र से बाहर की हैं, जिन्हें संबंधित क्षेत्र में कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

    Share:

  • टर्मिनल में हंगामे के बाद निकाला गया यात्री फिर घुसा और ताई से की अभद्रता, जांच में सामने आईं सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियां

    Tue Oct 27 , 2026
    देरी से पहुंचने पर यात्री को फ्लाइट में नहीं होने दिया था सवार, हंगामा करने पर टर्मिनल से बाहर किया था फिर उसी टिकट को दिखाकर टर्मिनल में घुसा और वीआईपी लाउंज में ताई तक पहुंचा नशे में घुत यात्री, दोबारा भी बिना कार्रवाई छोड़ा इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल के वीआईपी लाउंज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved