जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

जीवन में याद रखें चाणक्‍य की ये बातें, आर्थिक तंगी होगी दूर, नही होगी धन की कमी

आर्थिक रूप से कमजोर होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हर कोई जीवन में आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहता है। सुखी जीवन (happy Life) व्यतीत करने के लिए धन का होना भी बहुत जरूरी है। आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya) की नीतियां आज के समय में भी कारगर साबित होती हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन कर समस्याओं से बचा जा सकता है। आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे आचार्य चाणक्य ने धन को लेकर क्या बातें बताईं हैं। इन बातों का ध्यान रखने वाले लोगों को जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य ने धन को लेकर क्या कहा है…

सोच- समझकर करें धन का खर्च
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को धन का खर्च हमेशा सोच- समझकर करना चाहिए। जो व्यक्ति धन का खर्च सोच- समझकर नहीं करता है, उसे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

बुरे कार्यों में न करें धन- खर्च
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को धन का इस्तेमाल कभी भी बुरे कार्यों में नहीं करना चाहिए। बुरे कार्यों में धन का इस्तेमाल करने से धन का नाश हो जाता है। ऐसे लोग जो धन का इस्तेमाल बुरे कार्यों में करते हैं उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

धन कमाने के लिए गलत रास्ते का चुनाव न करें
आचार्य चाणक्य के अनुसार धन कमाने के लिए कभी भी गलत रास्तों का चुनाव नहीं करना चाहिए। गलत तरीकों से कमाए गया धन किसी काम नहीं आता है। व्यक्ति को धन हमेशा ईमानदारी (Honesty) से कमाना चाहिए।



धन की बचत जरूरी है
आचार्य चाणक्य के अनुसार हर व्यक्ति को धन की बचत जरूर करनी चाहिए। जो व्यक्ति धन की बचत नहीं करता है उसे बुरे वक्त में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बुरे वक्त में धन व्यक्ति के काम आता है।

आय से अधिक न करें धन- खर्च
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को आय से अधिक धन खर्च नहीं करना चाहिए। आय से अधिक धन का खर्च करने से व्यक्ति को भविष्य में आर्थिक समस्याओं (economic problems) का सामना करना पड़ता है।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

करंट की चपेट में आने से परिवार के 6 लोगों की मौत, एक दूसरे को बचाने में गई जान

Sun Jul 11 , 2021
बिजावर। मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले के एक गांव में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल यहां के बिजावर क्षेत्र में लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर बिजावर पुलिस थाना अंतर्गत महुआ झाला गांव में हुई। Madhya Pradesh | […]