देश

लॉकडाउन के चलते पुलिस बरत रही सख्ती, काटे जा रहे चालान

शामली, 08 अगस्त। प्रदेश सरकार के निर्देश पर शुक्रवार की देर रात्रि 10 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक 55 घंटों का लॉकडाउन लगाया गया है। प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करने के लिये पुलिस ने क्षेत्र के यूपी-हरियाणा बॉर्डर को 55 घंटों के लिये सील कर दिया है। यहां वाहनों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही वाहनों को आवागमन की अनुमति दी जा रही है, वहीं पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के चालान भी कर रही है।

शनिवार को क्षेत्र में स्थित यूपी-हरियाणा बॉर्डर कोलॉकडाउन के कारण पुलिस ने 55 घंटों के लिए सील कर दिया जिसके चलते किसी भी वाहन को यहां से गुजरने की अनुमति नही दी जा रही है। पुलिस ने हरियाणा से आने वाले वाहनों को रोक दिया। आवश्यक कार्यों के लिए ही वाहनों को जाने की अनुमति दी जा रही है, बिना अनुमति पत्र वाले वाहनों को वापस भेजा जा रहा है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के पुलिस चालान भी कर रही है।

यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर वाहनों का लगा भीषण जाम

लॉकडाउन के चलते यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर वाहनों का भीषण जाम लग गया, जिसके चलते वाहनों की लम्बी कतार लग गयी, जाम लगने से वाहन चालको को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों का जाम लगा देखकर पुलिस कर्मियों के हाथ पाव फूल गये। पुलिस की काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया तो वाहन चालकों का राहत मिली।

Share:

Next Post

जबलपुर के गांव में 150 एकड़ में रेज्ड बेड पद्धति से लगाया मक्का

Sat Aug 8 , 2020
जबलपुर | कलेक्टर भरत यादव द्वारा जबलपुर विकासखण्ड के यंत्रदूत ग्राम सोहड़ में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा रेज्ड बेड पद्धति से बोई गई मक्के की फसल का कल फील्ड निरीक्षण किया गया। कृषि अभियांत्रिकी विभाग जबलपुर द्वारा वर्ष 2020-21 हेतु जबलपुर विकासखण्ड के ग्राम नर्रई, सोहड़ एवं परसिया का चयन किया गया है। चयनित यंत्रदूत […]