img-fluid

शहर में फिर खूनी संघर्ष, शराब पार्टी के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या

May 16, 2026

  • दोस्तों ने कराया था बीच-बचाव, घर लौटते समय रास्ते में घेरकर किया हमला

जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र में देर रात शराब पार्टी के दौरान हुआ मामूली विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। यहां शिवाजी चौक के पास एक बारात घर के पीछे कुछ युवक बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद अतुल प्यासी और कपिल प्यासी का दूसरे पक्ष के कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। नशे की हालत में दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और मामला रफा-दफा कर दिया। इसके बाद अतुल और कपिल वहां से रवाना होकर अपने घर की ओर जाने लगे।



  • बाइक से पीछा कर रास्ते में रोका
    बारात घर के पीछे विवाद करने वाले युवक इस बात से शांत नहीं हुए थे। उन्होंने बाइक से अतुल और कपिल का पीछा करना शुरू कर दिया। हमलावरों ने तीन पत्ती इलाके में स्थित यूको बैंक के पास एक रेस्टोरेंट के सामने दोनों को घेर लिया। वहां आरोपियों ने एक बार फिर से विवाद खड़ा किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने कपिल प्यासी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू कपिल की कमर के नीचे लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं सड़क पर गिर गया।

    अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
    यह वारदात देर रात लगभग 1:30 बजे से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों और सहयोगियों ने गंभीर रूप से घायल कपिल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कपिल को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मदन महल थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू की।

    मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
    पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि शराब के नशे में हुआ मामूली विवाद ही इस हत्याकांड की मुख्य वजह बना। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले के मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved