भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रदेश के 10 पुलिस अधिकारियों को मिला उत्कृष्ट विवेचना का केंद्रीय गृहमंत्री पदक

भोपाल। मध्य प्रदेश के दस पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट विवेचना के लिए वर्ष 2020 के यूनियन होम मिनिस्टर्स मैडल फॉर एक्सीलेंस इन इंवेस्टीगेशन अवार्ड प्रदान किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी पत्र अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, एसडीओपी पुन्नूसिंह परस्ते, निरीक्षक सुनील शर्मा, संजीव कुमार चौकसे, प्रवीण कुमार कुमरे, गोपाल घासले, अरविंद सिंह तोमर तथा उपनिरीक्षक केवल सिंह परते, प्रीति पाटिल और दीप्ति मिश्रा को उत्कृष्ट विवेचना के लिए यह मैडल प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस पदक की स्थापना 2018 में विवेचना में उच्च व्यावसायिक मापदण्डों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गयी है। इस वर्ष पूरे देश में 121 पुलिस अधिकारियों को इससे सम्मानित किया गया है। इनमें सर्वाधिक 15 अधिकारी सीबीआई के हैं। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के दस-दस अधिकारियों को यह पदक प्राप्त हुआ है जिससे राज्यों में इन राज्य के सर्वाधिक अधिकारी हैं।

Share:

Next Post

दो दिन में महाकाल दर्शन करने आए 3 हजार बाहरी श्रद्धालु

Thu Aug 13 , 2020
उज्जैन। दो दिन में महाकाल के दर्शन करने के लिए प्रदेश से बाहर के 3 हजार से ज्यादा श्रद्धालु शहर आ चुके हैं। आज भी एमपी के बाहर के 1500 के लगभग श्रद्धालुओं ने महाकाल दर्शन के लिए ऑनलाईन बुकिंग कराई है। सोमवार से ही मंदिर समिति ने प्रदेश के बाहर के लोगों को महाकाल […]