
जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लक्ष्यों को प्राप्त करने और शहर को स्वच्छता के शिखर पर पहुँचाने के उद्देश्य से आज निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार द्वारा आज आयुक्त कार्यालय में समदडिय़ा इन और समदडिय़ा मॉल के संचालक अजीत समदडिय़ा एवं कुबेर समदडिय़ा से चर्चा की और अनुरोध किया कि शहर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाने की दिशा में भागीदारी करें और अधिक से अधिक लोगों से फीडबैक फार्म भरवाएॅं। जिसपर अजीत समदडिय़ा ने बताया कि आज से समदडिय़ा इन और समदडिय़ा मॉल में जो भी ग्राहक आयेगें और स्वच्छता फीडबैक देगें उन्हें बिल में 15 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा लगातार सभी वर्गो से संवाद किया जा रहा है और शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 में नम्बर 1 बनाने की दिशा में जनभागीदारी करने एवं साकारात्मक फीडबैक देने अपील की जा रही है, जिसके अंतर्गत शहर के सभी वर्गो के लोग आगे आकर स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved