आचंलिक

स्नेह के माध्यम से 16 दिव्यांगजनों को मिलेगा रोजगार

  • एनएचएफडीसी फाउंडेशन द्वारा 5 लाख से अधिक के ऋण वितरित

नागदा। दिव्यांगजनों के लिए स्वरोजगार की दिशा में स्नेह ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्था ने 16 दिव्यांगजनों के लिए राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम फाउंडेशन से रियायती ब्याज दरों पर ऋण स्वीकृत कराएं है। स्नेह के परियोजना अधिकारी विप्लव चौहान ने बताया दिव्यांगजनों के कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए दिनेश दसलानिया के नेतृत्व में एनएसके नागदा का संचालन विगत 3 वर्षों से किया जा रहा है जिसमें दिव्यांगजनों को सिलाई, रिटेल सेल्स एसोसिएट ट्रेड में प्रशिक्षण प्रदान कर राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैंं।



अब तक 148 दिव्यांगजनों को प्रशिक्षित किया जा चुका है व 18 दिव्यांगजन वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। इसी कड़ी में इन प्रशिक्षित दिव्यांगजनों के स्वरोजगार के लिए राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम फाउंडेशन की माइक्रो फाइनेंस योजना के तहत तीन स्व सहायता समूहों का गठन कर उन्हें 5 लाख 10 हजार रुपए रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध कराई गई।

Share:

Next Post

नगर की बेटी नेहा बड़ेजा हुई सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित

Tue Apr 11 , 2023
भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समाजजनों ने दी बधाई महिदपुर। नगर की बेटी नेहा बड़ेजा को लोकशक्ति कार्यालय उज्जैन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा (ग्रामीण) जिला उज्जैन द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष ग्रामीण बहादुरसिंह बोर मुण्डला तथा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा सोनी के द्वारा सुषमा स्वराज अवार्ड 2023 […]