img-fluid

20 दिन शेष राजसी सवारी में..कंठाल से छत्रीचौक तक बनानी है 350 मीटर सड़क, 250 मीटर बनी

August 18, 2026

  • सती गेट के नीचे लगेंगे कोबल पत्थर-कंठाल चौराहे पर प्रीकास्ट स्टोन लगाने की तैयारी

उज्जैन। 7 सितंबर को बाबा महाकाल की सवारी राजसी निकलेगी। इसके पहले हर हाल में कंठाल चौराहे को भी तैयार करना है और यहाँ से छत्री चौक तक की 350 मीटर की सड़क भी बनाना है। नगर निगम रात दिन एक करके इस सड़क को तैयार करने में लगा है।


  • बाबा महाकाल की राजसी सवारी का रूट ढाबा रोड से तेलीवाड़ा कंठाल सती गेट होते हुए गोपाल मंदिर, छत्री चौक से जाता है। पहले नगर निगम ने सत्यनारायण मंदिर से गोपाल मंदिर चौक तक और आगे टंकी चौक तक की सड़क बना दी। अब नगर निगम के लिए अगला टारगेट 7 सितंबर के करीब 10 दिन पहले अर्थात आने वाले 10 दिन के अंदर कंठाल चौराहा तैयार करना है और यहाँ से लेकर छत्री चौक तक की सड़क भी तैयार करना है। कंठाल पर हनुमान जी का मंदिर हटा दिया गया और मूर्ति को अन्यत्र स्थापित किया गया है, वहीं आगे खड़े हनुमान जी का मंदिर है यहाँ पर भी बातचीत हो चुकी है और मंदिर को टंकी चौक पर पुरानी टंकी के स्थान पर बनाने का काम शुरू होने वाला है, वहीं मूर्ति स्थापित की जाएगी, वहीं आगे जो टकसाली गणेश का मंदिर है वहाँ के संचालकों से भी बातचीत की जा रही है। सूत्रों से पता चला है कि मूर्ति वे लोग घर ले जाना चाहते हैं, जबकि प्रशासन चाहता है कि इस मूर्ति को भी खड़े हनुमान के पास पुरानी पानी की टंकी के स्थान पर स्थापित कर दिया जाए। इसके अलावा इस सड़क पर अब मंदिर नहीं बचे हैं। सड़क बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इंजीनियरों ने बताया कल 350 मीटर सड़क कंठाल चौराहे को छोड़कर बनानी है, इसमें से दोनों ओर ढाई सौ मीटर सड़क बना दी गई है और तेजी से काम किया जा रहा है। यदि तेज बारिश नहीं हुई तो 5 दिनों में कंठाल तक सड़क तैयार कर दी जाएगी। आज सती गेट के लिए कोबल पत्थर आ जाएँगे, वहीं कंठाल चौराहे पर प्रीकास्ट स्टोन लगाने का काम किया जाएगा, इसकी तैयारी हो चुकी है। कंठाल चौराहे को पूरी तरह आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। 7 सितंबर के 10 दिन पहले यह काम पूरा करना है।

    Share:

  • 50 लोगों के मोबाईल दिनभर में चोरी गए... दो थानों में शिकायती आवेदनों का ढेर लगा

    Tue Aug 18 , 2026
    उज्जैन। कल नागपंचमी पर्व और श्रावण सोमवार के चलते शहर में लाखों श्रद्धालु आए और महाकालेश्वर के दर्शन को पहुँचे। इधर शाम को सवारी भी निकली। कल दिनभर से लेकर रात तक में कई लोगों के मोबाईल और अन्य सामान चोरी चला गया। आज सुबह तक महाकाल और खाराकुआ थाने में शिकायती आवेदनों के ढेर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved