img-fluid

50 लोगों के मोबाईल दिनभर में चोरी गए… दो थानों में शिकायती आवेदनों का ढेर लगा

August 18, 2026

उज्जैन। कल नागपंचमी पर्व और श्रावण सोमवार के चलते शहर में लाखों श्रद्धालु आए और महाकालेश्वर के दर्शन को पहुँचे। इधर शाम को सवारी भी निकली। कल दिनभर से लेकर रात तक में कई लोगों के मोबाईल और अन्य सामान चोरी चला गया। आज सुबह तक महाकाल और खाराकुआ थाने में शिकायती आवेदनों के ढेर लग गए।



  • पुलिस ने बताया कि कल नागपंचमी पर लाखों श्रद्धालु भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए महाकालेश्वर मंदिर पर जुटे और 24 घंटों तक चले अनवरत दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। इस दौरान चोर-उचक्कों की गैंग ने भी जमकर फायदा उठाया और कई लोगों के मोबाईल और अन्य सामान चुरा ले गए। यही स्थिति शाम 4 बजे निकली महाकाल की सवारी में हुई और श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसकर बदमाशों ने चोरी और जेबकटी की वारदातें की। कल रात से लेकर अब तक महाकाल और खारकुआ थाने में 50 से ज्यादा लोगों ने मोबाईल, पर्स और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत के आवेदन दिए, इसके अलावा कई श्रद्धालु पुलिस थानों का पता नहीं होने और वहाँ तक नहीं पहुँच पाने के कारण बिना शिकायत दर्ज कराए ही चले गए। पुलिस का कहना है कि कल दिनभर में 10 लोगों को संदिग्ध पाए जाने पर पकड़ा गया और कई को खदेड़ा गया। भीड़ में चोरों की गैंग बाहर से आती है और वारदात कर निकल जाती है। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच वारदात करने वालों को पहचान पाना कठिन होता है। जीआरपी ने चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल चोरी मामले में खुलासा हो सकता है।

    Share:

  • ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने वाले बल्ल्बेबाज; बना दिया विश्व रिकॉर्ड

    Tue Aug 18 , 2026
    डेस्क। ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है, जो काम टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का कोई बल्लेबाज नहीं कर सका, वो काम पंत ने कर दिखाया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन जैसे ही दूसरा ​सिक्स लगाया, उनके सिक्स की संख्या 100 तक जा पहुंची। उन्होंने एडम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved