img-fluid

तरनतारन में BJP HQ घुसे 20 नकाबपोश, नेताओं संग मारपीट के बाद जमकर की तोड़फोड़

May 11, 2026

तरनतारन: पंजाब के तरनतारन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तरनतारन बाईपास के पास स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला मुख्यालय पर अज्ञात हमलावरों ने धावा बोल दिया. जानकारी के अनुसार करीब 15 से 20 नकाबपोश हमलावर दफ्तर में घुसे और वहां जमकर तोड़फोड़ की. हमलावरों ने ऑफिस के शीशे तोड़ दिए और वहां मौजूद भाजपा नेताओं के साथ मारपीट भी की. इस अचानक हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. फिलहाल तनाव को देखते हुए दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Share:

  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने परिवहन चेक पोस्ट शुरू करने के फैसले पर दिया स्टे

    Mon May 11 , 2026
    इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) उच्च न्यायालय (High Court) ने आज की सुनवाई में मध्य प्रदेश बॉर्डर चेकपोस्ट (Border Checkpost) पुनः शुरू करने के आदेश पर स्थगन (Stay) दिया है। हाईकोर्ट के फैसले पर ​ एमपी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (Transport Association) ने खुशी मनाई। कोर्ट के फैसले पर अध्यक्ष ने बयान जारी करते हुए देश की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved