
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) उच्च न्यायालय (High Court) ने आज की सुनवाई में मध्य प्रदेश बॉर्डर चेकपोस्ट (Border Checkpost) पुनः शुरू करने के आदेश पर स्थगन (Stay) दिया है। हाईकोर्ट के फैसले पर एमपी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (Transport Association) ने खुशी मनाई। कोर्ट के फैसले पर अध्यक्ष ने बयान जारी करते हुए देश की रसद सप्लाई करने वाले हमारे सभी कर्मठ वाहन चालक भाइयों और वाहन मालिक भाइयों को बहुत-बहुत बधाई दी! उन्होंने आगे कहा माननीय उच्च न्यायालय ने हमारी न्यायपूर्ण मांग को सुना और परिवहन चेक पोस्ट के संचालन पर स्टे लगा दिया है। यह हमारी एकता और सच्चाई की जीत है। अब बिना किसी अनावश्यक रुकावट के पहिए आगे बढ़ेंगे। संघर्ष जारी रहेगा, ज़िंदाबाद…!
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved