इंदौर न्यूज़ (Indore News)

सुदामा नगर में मिले 20 पॉजिटिव तो नंदानगर विजयनगर और सुखलिया में 33 और बढ़े


24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक 478 मरीज… नए क्षेत्र घटकर चार रहे… पुरानों में बढ़ रही है संख्या
इन्दौर।  बीते 24 घंटे में अब तक के सर्वाधिक 478 और नए कोरोना मरीज इन्दौर मेें मिल गए हैं। नए क्षेत्रों की संख्या लगातार घटती जा रही है और 4 क्षेत्रों में ही इतने ही मरीज मिले हैं, मगर पुराने क्षेत्रों में लगातार आंकड़ा बढ़ रहा है। सर्वाधिक 20 और पॉजिटिव सुदामा नगर में मिले तो विजय नगर, सुखलिया, नंदानगर में 33 मरीज और बढ़ गए। पॉजिटिव रेट अब बढक़र 15 प्रतिशत से अधिक हो गया है, क्योंकि सैम्पलिंग घट गई और पॉजिटिव मरीज उसकी तुलना में अधिक बढऩे लगे हैं। 2176 टेस्ट किए गए जिसमें 1674 नेगेटिव तो 478 पॉजिटिव मिले हैं, जो कि 20 प्रतिशत से ज्यादा होते हैं। इन्दौर में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 22607 तक पहुंच गई है और मरने वाली संख्या 545 तक आ गई है।
इन्दौर में रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। दूसरी तरफ राजनीतिक भीड़भरे आयोजन जारी है और व्यापारियों को स्वैच्छिक लॉकडाउन का पाठ पढ़ाया जा रहा है। हर 24 घंटे में मरने वालों के साथ-साथ कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है, जबकि 1 हजार से अधिक सैम्पलिंग भी घट रही है। कल भी 2731 नए सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं 2176 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट, मेडिकल बुलेटिन रात को जारी किया गया। इसमें 1467 नेगेटिव और 478 नए पॉजिटिव बताए गए हैं। नए-पुराने उपचाररत 300 मरीजों को होम आइसोलेशन और अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में 4130 मरीज उपचाररत बताए गए हैं। क्षेत्रवार जारी सूची के मुताबिक नए सिर्फ 4 क्षेत्रों में 4 ही मरीज पॉजिटिव मिले, जिसमें सिमरन पार्क, लालाराम नगर, सिंगापुर लाइफ स्टाइल, प्राइम रिजेंसी निपानिया, जबकि कोरोना का गढ़ बने सुदामा नगर में एक साथ 20 पॉजिटिव मरीज और सामने आए हैं तो इसी तरह नंदानगर में 13 विजय नगर और सुखलिया में 10-10, वहीं चोइथराम हास्पिटल में 9 और पॉजिटिव मिले हैं। इसी तरह रानीबाग में भी इतने ही मरीज सामने आए हैं। वहीं 6-6 मरीज मूसाखेड़ी, बंगाली चौराहा, अनूप नगर, महालक्ष्मी नगर, संघवी रेसीडेंसी ओल्ड पलासिया, वैशाली नगर  में मिले हैं। इसी तरह छावनी इलाके के अलावा अन्य कालोनियों में भी मिले हैं। इसी तरह खजराना, मल्हारगंज, गुमाश्ता नगर, गणेश नगर खंडवा रोड, सेम्प कैंपस, अशोक नगर, अग्रवाल नगर, योजना क्रमांक 54, ट्रेजर टाउन, महूू का गुजरखेड़ा, नेमावर रोड एवं गंगा विहार कालोनी में 4-4 मरीज और बढ़ गए। इसी तरह योजना क्रमांक 71, छत्रीबाग, वाीर सावरकर नगर, खातीवाला टैंक, द्वारकापुरी, गीता नगर, इमली बाजार, माणिकबाग रोड, न्यू पलासिया, योजना 78 , साकेत, शालीमार, द्वाराकाधीश कालोनी, सिल्वर लेक, बंगला कालोनी, सेंच्युरी पार्क में 3-3 मरीज और मिले हैं। जबकि नेहरू नगर नवलखा, पलसीकर कालोनी, सैफी नगर, नुरानी नगर, परदेशीपुरा, स्नेहलता गंज, कैंट एइरया, माडल विलेज कालोनी, विद्या पैलेस, रतलाम कोठी, दुबे कालोनी, एयरपोर्ट रोड़, खान कालोनी, गोयल नगर, इंद्रपुरी, वैभव नगर, रामबाग, सेटेलाई्र जंक्शन, सुभाष नगर, कल्याण संपत गार्डन, गुलाब बाग, श्याम नगर, आलोक नगर, सुखदेव नगर, नगीन नगर, सूर्यदेव नगर, व्यंकटेशन विहार, पिपलिया राव, विनय नगर, बिचौली मर्दाना, आशीष नगर, श्रीकांत पैलेस, चंद्रलोक कालोनी, शांतिनाथ पुरी कालोनी, रामचंद्र नगर एक्टेशन, चाणक्यपुरी और भोलाराम गेट में भी 2-2 मरीज मिले हैं। जबकि रानीपुरा, चंदन नगर, माणिकबाग जूनी इन्दौर राजमोहल्ला, ग्रीन पार्क कालोनी, जवाहर मार्ग, नारा?ण बाग, तिलक नगर कागदीपुरा, विनोबा नगर, बैराठी कालोनी, मरीमाता, अर्जुन पल्टन, भोलाराम उस्ताद मार्ग, बालाकी स्काय , वल्लभन नगर, सामाजवादी नगर पैलेस कालोनी, मनोरमागंदज, एमआईजी, राजबाड़ा, भागीरथुपरा में कई क्षेत्रों में 1-1 मरीज मिले हैं।

Share:

Next Post

इंदौर में 8 हजार गर्भवती महिलाएं कागजों में लापता

Sun Sep 27 , 2020
पीसीपीएनडीटी एक्ट में हर गर्भवती महिला की सोनोग्राफी का रखा जाता है रिकॉर्ड 3 सालों का भौतिक सत्यापन अब कर रहा है प्रशासन इंदौर। पीसीपीएनडीटी एक्ट लागू करने के बाद एक-एक गर्भवती महिला का रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग द्वारा रखा जाता है। दरअसल डॉक्टर की सलाह पर गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी करवाई जाती है, जिसके जरिए […]