देश राजनीति

2022 में भाजपा को हराने का अन्तिम अवसर, किसान-नौजवान हो रहे लामबंदः अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र बचाने का आखिरी चुनाव अगले वर्ष 2022 में होना है। भाजपा को हराने का अन्तिम अवसर है। किसान, गरीब, नौजवान सभी भाजपा के विरुद्ध लामबंद हो रहे हैं और समाजवादी पार्टी के साथ हैं।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा झूठ पर शोध करती है और नफरत फैलाती है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता को सच्चाई बतानी है और समाजवादी पार्टी की सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताना है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई बढ़ गई है। सरकार किसानों को बहका रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार भी छह हजार रुपये देती थी। किसानों को बाजार के सहारे पर नहीं छोड़ा जा सकता है। भाजपा सरकार कारपोरेट की पक्षधर है इसीलिए किसान विरोधी तीन कानून बनाकर उसे बर्बाद करने का षड्यंत्र रचा है जिसके विरोध में किसान आक्रोशित है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

कांगो में विद्रोहियों ने 25 लोगों के सिर कलम किए

Sat Jan 2 , 2021
किंशासा । कांगो (Congo) के पूर्वी बेनी क्षेत्र में नववर्ष की पूर्व संध्या पर विद्रोहियों ने हमला कर कम से कम 25 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बेनी क्षेत्र में गवर्नर के प्रतिनिधि सबिति निजामोजा ने बताया कि तिंगवे गांव में किसान अपने खेतों में […]