भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मध्यप्रदेश में 22 ITI, 10 कॉलेज खुलेंगे, विभिन्न पदों पर भर्ती को भी मिली मंजूरी, जानिए शिवराज कैबिनेट के फैसले

भोपाल। आज हुई शिवराज कैबिनेट (Shivraj Cabinet) की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मध्यप्रदेश (MP) में 22 नए सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) और 10 नए महाविद्यालय खोले जाएंगे। 4 महाविद्यालयों में नवीन संकाय, 7 में पोस्ट ग्रेजुएशन शुरू किया जाएगा। 589 पद इसके लिए स्वीकृत किए गए हैं। ITI के लिए 418 अप्रेंटिसशिप और प्रशासकीय 242 पदों की स्वीकृति दी गई है। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी गई है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया 22 ITI प्रदेश के ऐसे विकास खंड में खोली जाएंगी, जहां ये नहीं हैं। इसके लिए 34782.8 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।

कई इलाकों लिए सिंचाई परियोजना

  • धार जिले में बरखेड़ा मध्यम सिंचाई परियोजना को भी मंजूरी दी गई। इसकी लागत 88 करोड़ रुपए है।
  • सिंचाई रकबा 15031 हेक्टेयर है। 43 गांव को सिंचाई की सुविधा का लाभ मिलेगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सौगात

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 13 हजार रु. मानदेय मिलेगा। 3 हजार रुपए बढ़ाए गए हैं।
  • सहायिकाओं को 5 हजार 750 रु. मानदेय मिलेगा। 750 रु. बढ़ाए गए हैं।
  • हर साल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में 1 हजार रु., सहायिका के मानदेय में 500 रु. की वृद्धि होगी।
  • रिटायर होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 1 लाख 25 हजार रु., सहायिका को 1 लाख रु. दिए जाएंगे।

इन प्रस्तावों को भी मंजूरी

  • सिवनी और नीमच जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत डिजिटल क्रॉप सर्वे परियोजना का अनुमोदन किया गया। पटवारी के साथ-साथ एक सहायक भी इस योजना में रहेगा।
  • रीवा जिले में रिफ्यूजी को बिना ब्याज लेकर जमीन दी जाएगी।
  • कुड़मी जाति को राज्य शासन की पिछड़ा वर्ग की सूची क्रमांक 39 में कुरमी, कुर्मी के साथ शामिल किया जाएगा।
  • संत रविदास सांस्कृतिक एकता न्यास गठन को मंजूरी दी गई।
  • मां अहिल्या कल्याण बोर्ड के स्थापना को मंजूरी। पाल-गड़रिया-धनगर वर्ग के कल्याण के लिए यह बोर्ड काम करेगा। इस बोर्ड में एक अध्यक्ष और 4 सदस्य शामिल किए जाएंगे।

 

Share:

Next Post

मुंबई-आगरा हाईवे पर भीषण हादसा, होटल में घुसा कंटेनर; 12 की मौत; 15 से ज्यादा घायल

Tue Jul 4 , 2023
पलासनेर: मुंबई-आगरा हाईवे पर पलासनेर के पास एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और 15 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं. ब्रेक फेल हो जाने की वजह से एक कंटेनर तेज रफ्तार में होटल में घुस गया, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ. मरने वालों की संख्या बढ़ने की […]