img-fluid

कोटा में मिड-डे मील खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 14 अस्पताल में भर्ती; कद्दू की सब्जी पर उठे सवाल

August 25, 2026

कोटा। राजस्थान के कोटा (Kota, Rajasthan) में सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बच्चों ने उल्टी, दस्त, पेट दर्द (Vomiting, diarrhea, stomach pain) और चक्कर आने की शिकायत की। इनमें से 14 बच्चों को इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी बच्चों की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

घटना रानपुर थाना क्षेत्र के पूनिया देवरिया स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की है। सोमवार को स्कूल में करीब 110 बच्चे मौजूद थे। सुबह करीब 10 बजे बच्चों को मिड-डे मील परोसा गया। खाना खाने के लगभग दो घंटे बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी।


  • 27 बच्चों को हुई उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत

    स्कूल इंचार्ज चंद्र प्रकाश मीणा के मुताबिक, शुरुआत में कुछ बच्चों ने पेट दर्द, उल्टी, दस्त और चक्कर आने की शिकायत की। इसके बाद ऐसे बच्चों की संख्या बढ़ती गई और कुल 27 बच्चों की तबीयत खराब हो गई।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। देर शाम शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती बच्चों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली।

    कद्दू की सब्जी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत का दावा

    बीमार बच्चों ने दावा किया कि कद्दू की सब्जी खाने के करीब दो घंटे बाद उन्हें परेशानी शुरू हुई। सातवीं कक्षा के छात्र अर्जुन भील ने बताया कि खाना खाने के बाद अचानक पेट दर्द और उल्टी होने लगी। वहीं पांचवीं कक्षा की छात्रा प्रिया ने भी सब्जी खाने के बाद उल्टी होने की बात कही।

    चौथी कक्षा के छात्र राहुल के मुताबिक, खाना खाने के बाद उसे चक्कर आया और वह गिर गया। घर जाने के बाद भी उसकी तबीयत ठीक नहीं हुई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

    हालांकि अधिकारियों ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि बच्चों के बीमार होने की वजह मिड-डे मील ही था। मेडिकल जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

    9 स्कूलों में एक ही जगह से पहुंचता है खाना

    स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, क्षेत्र के 9 सरकारी स्कूलों में एक ही जगह से मिड-डे मील पहुंचाया जाता है। सोमवार को भी भोजन केवलनगर स्थित अन्नपूर्णा रसोई से भेजा गया था। इसके बावजूद फिलहाल दूसरे स्कूलों से बच्चों के बीमार होने की सूचना नहीं मिली है।

    जिला शिक्षा अधिकारी रूप सिंह मीणा ने बताया कि विभाग ने सभी संबंधित स्कूलों से जानकारी ली है। पूनिया देवरिया स्कूल में ही बच्चों के बीमार होने की सूचना मिली है। मामले की जांच के लिए मेडिकल टीम भी भेजी गई है।

    ओम बिरला ने दिए जांच के निर्देश

    घटना पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चिंता जताई और जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित बच्चों के समुचित उपचार और उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी के निर्देश दिए।

    बिरला ने भोजन, पानी और बीमारी के अन्य संभावित कारणों के नमूने लेकर तथ्यात्मक और निष्पक्ष जांच कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। जांच में लापरवाही या अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    उन्होंने स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल की शुद्धता और भोजन वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

    Share:

  • ममता का सीएम शुभेंदु पर बड़ा आरोप, घर में नजरबंद करने की दी धमकी

    Tue Aug 25 , 2026
    कोलकाता। टीएमसी (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी  (Mamata Banerjee) ने पश्चिम बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी (CM Suvendu Adhikari) पर उन्हें खुलेआम धमकी देने का आरोप लगाया है. ममता बनर्जी ने दावा किया कि एक सरकारी कार्यालय में बैठे शुभेंदु अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि ममता अपने घर से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved