ज़रा हटके विदेश

मिश्र के रेगिस्‍तान में मिला 4500 साल पुराना यूर्य देव का मंदिर

कहिरा। रहस्यों से भरे पड़े देश मिस्र के रेगिस्तान (egyptian desert) में 4500 साल पुराना सूर्य देव का एक मंदिर को खोजा गया है, हज़ारों वर्ष पुराने होने के बाद भी मंदिर का ढांचा लगभग सुरक्षित है। मिस्र के पुरावशेष और पर्यटन मंत्रालय (Egyptian Ministry of Antiquities and Tourism) ने इस खोज के बारे में इंस्टाग्राम पर 30 जुलाई को बताया। मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया- यह ज्वाइंट इटालियन-पॉलिश आर्कियोलॉजिकल मिशन है। जो कि King Nyuserre के मंदिर पर काम कर रही है। इस मंदिर के नीचे कच्ची ईंटों की एक बिल्डिंग के अवशेष मिले हैं!


आपको बता दें कि मिस्र (Egypt) के रेगिस्तान में पिछले साल भी 4500 साल पुराना सूर्य मंदिर (sun temple) मिला था। कुछ पुरातत्वविद मिस्र (Egypt) में राजधानी काहिरा से दक्षिण की तरफ मौजूद शहर अबु गोराब (Abu Gorab) के रेगिस्तान में खनन कर रहे थे तभी अचानक उन्हें ऐसा प्राचीन मंदिर मिला जिसे देखकर सब हैरान रह गए।

यह मंदिर सूर्य देव (Sun Temple) का है जो कि पिछले 4500 सालों से रेगिस्तान में दबा था। मिस्र के आर्कियोलॉजिस्ट का मानना है कि यह पिछले दशक की सबसे बड़ी खोज है। इस सूर्य मंदिर को मिस्र के फैरोह (Pharoaoh) ने बनावाया था।


मिस्र देश हमेशा से अपनी सभ्यता, इतिहास और पिरामिड सहित यहाँ मिलने वाली प्राचीन ममी के कारण शुमार है, लेकिन इस देश में देवता सूर्य का मंदिर मिलना बहुत अनोखी बात है। इतने पुराने सूर्य मंदिर की खोज होने के बाद लोग इसे भारतीय सनातन सभ्यता से जोड़ कर देखने लगे हैं।
विदित हो कि इससे पहले भी मिल चूका है एक और मंदिर ये पहला वाकिया नहीं है जब मिस्र में सूर्यमंदिर की खोज हुई हो, इससे पहले भी देश में सूर्यमंदिर की खोज हो चुकी है।

सूर्य मंदिर देश के उत्तरी हिस्से में मिले सूर्यमंदिर से पता चला कि मिस्र में और भी इसी तरह के मंदिर हैं। जिसके बाद उनकी खोज शुरू हुई, फिर रिसर्च और खोज से पता चला की पूरे मिस्र में ऐसे 6 सूर्य मंदिर हैं जो 4500 साल पुराने हैं अभी हाल ही में गोरब के रेगिस्तान में एक सूर्यमंदिर मिला है।

19वीं सदी में भगवान Ra का पहला सूर्य मंदिर मिला था. इसलिए इसे भी एक महत्वपूर्ण खोज माना जा रहा है, जिससे मिस्र के प्राचीन इतिहास को समझने में इतिहासकारों को मदद मिल सकती है। देश में मौजूद इन 6 या 7 मंदिरों में से अब तक 2 को ही खोजा जा सका है।

Share:

Next Post

50 MP कैमरे के साथ लॉन्‍च हुआ Xiaomi का तगड़ा चश्‍मा, फीचर्स देख खरीदने का करेगा मन!

Tue Aug 2 , 2022
नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अब एक स्मार्ट ग्लास (चश्मा) पेश किया है। Xiaomi Mijia को कंपनी की वेबसाइट XiaomiYouPin पर लिस्ट कर दिया गया है और इसकी बिक्री क्राउडफंडिंग के जरिए तीन अगस्त से होगी। कहा जा रहा है कि Xiaomi Mijia में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा जिसके साथ वाइड एंगल का […]