देश

पायलट के ‘विमान’ से 5 और उतरे

जयपुर। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार को गिराने में नाकाम रहे बागी सचिन पायलट को कई झटके लग रहे हैं। उन्हें ताजा झटका उस समय लगा, जब उनके पांच विश्वस्त विधायकों ने साथ छोड़ दिया।
तीन दिन पहले तक 25 कांग्रेसी और 5 निर्दलीय विधायकों का समर्थन का दावा करने वाले पायलट के पास अब सिर्फ 25 विधायक बचे हैं। उनका साथ छोडऩे वालों में परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, विधायक दानिश अबरार, चेतन डूडी, रोहित बोहरा व प्रशांत बैरवा शामिल हैं। ये सभी लोग पिछले साढ़े छह साल से पायलट के साथ काम कर रहे थे। पायलट के कारण ही इन्हें टिकट मिला और मंत्री बनाया गया। इन सभी को कांग्रेस ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा था।

सरकार पर फोन टेपिंग का आरोप
भाजपा ने अशोक गहलोत सरकार पर नेता और अधिकारियों के फोन टेप करने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सवाल उठाते कहा कि राज्य में हालात आपातकाल से भी ज्यादा भयावह क्यों हैं? उन्होंने राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

Share:

Next Post

चौड़ा हो गया सराफा, आज रात तक काम पूरा

Sat Jul 18 , 2020
अंडरग्राउंड केबलिंग सहित अन्य काम होंगे… सड़क निर्माण पूरा इंदौर।विजय चाट से सराफा थाने तक स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू करवाया जो लगभग पूरा हो गया है। इसके बाद अत्यंत संकरा सराफा अब थोड़ा चौड़ा नजर आने लगा है। 20 जुलाई तक निगम ने सड़क निर्माण का लक्ष्य […]