नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election)के परिणाम कई मायनों में अप्रत्याशित(Unexpected in many ways) रहे। कुल 699 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई(tried my luck)। राष्ट्रीय दलों को छोड़कर कई क्षेत्रीय दल चुनाव मैदान में उतरे थे। मगर भाजपा और आप को छोड़कर कोई अन्य दल खाता तक नहीं खोल पाया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 96 महिला उम्मीदवारों ने भी अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन जीत सिर्फ पांच महिला प्रत्याशियों को नसीब हुई।
इन सीटों पर महिला नेताओं का कब्जा
आम आदमी पार्टी से चुनाव जीतने वाली आतिशी सिंह इकलौती महिला प्रत्याशी हैं। उन्होंने कालकाजी विधानसभा सीट पर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी को 3521 मतों से चुनाव हराया। आतिशी को कुल 52154 वोट मिले। वहीं रमेश बिधूड़ी के खाते में 48633 वोट आए।
शालीमार बाग विधानसभा सीट पर भाजपा की रेखा गुप्ता ने जीत हासिल की। उन्होंने आप उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29595 मतों से हराया। रेखा गुप्ता को कुल 68200 और बंदना कुमारी को 3860 मत मिले।
वजीरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा ने आप के नीरज गुप्ता को सियासी शिकस्त दी। पूनम को कुल 54721 वोट मिले। नीरज गुप्ता 43296 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दोनों के बीच हार जीत का अंतर 11425 मतों का रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी रागिनी नायक को सिर्फ 6348 वोट मिले।
नजफगढ़ सीट से भाजपा नेता नीलम पहलवान ने विजय पताका फहराया है। नीलम ने आप उम्मीदवार तरुण कुमार को 29009 मतों के अंतर से हराया है। ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट भी भाजपा के खाते में गई। यहां भाजपा नेता शिखा रॉय ने दिग्गज आप नेता सौरभ भारद्वाज को 3188 मतों के अंतर से हराने में कामयाबी हासिल की।
प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी… मगर भागेदारी घटी
2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 672 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इनमें 76 महिला प्रत्याशी थीं। मगर इस बार प्रत्याशियों की संख्या में इजाफा हुआ। कुल 699 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। 96 महिला प्रताशियों ने भी चुनाव लड़ा। मगर 91 को हार का सामना करना पड़ा। सिर्फ पांच सीटों पर ही महिला उम्मीदवार चुनाव जीत सकी हैं। कांग्रेस ने सात सीटों पर महिलाओ को टिकट दिया था। वहीं आप और भाजपा ने 9-9 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतारा था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved