विदेश

नाइजर में आतंकवादी हमले में 56 लोगों की हत्या, 20 से ज्यादा घायल हुए

अंकारा। अफ्रीकी देश नाइजर (Niger) के दक्षिण पश्चिम में हुए एक आतंकवादी हमले (Terrorist Attack) में 56 लोगों की मौत (Fifty Six Died) हो गई है। आतंकवादियों ने माली के दो गांवों पर हमला कर 56 लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल (Twenty People Died) हुए हैं। हालांकि, इस हमले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस इलाके में हिंसा और गृहयुद्ध के कारण वर्ष 2017 से ही आपातकाल लागू है।

नाइजर के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा है कि आतंकवादियों ने दो गांवों को निशाना बनाया है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हमले में 70 से भी अधिक लोगों की मौत हो सकती है। आतंकवादियों ने नाइजर के टिल्लाबेरी इलाके के चोमोबांगोऊ और जारोमदारेय दो गांवों पर हमला बोला है। नाइजर सरकार ने यह आरोप लगाते हुए कहा है कि माली के सशस्त्र गुट उसकी राज्य की सीमा में घुसकर आतंकी वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। इस क्षेत्र में अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं।

नाइजीरिया में 27 दिसंबर को आतंकी संगठन के हमले के चलते कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी। नाइजीरिया के बोरनो प्रांत में आतंकी संगठन बोको हराम ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। बोरनो प्रांतीय सरकार के मुताबिक हमलावरों ने चार गांवों को निशाना बनाया था। आतंकियों ने सबसे पहले अजारे नगर में हमला किया। इस हमले में सरकारी कार्यालयों और पुलिस थानों को निशाना बनाया गया था। इस दौरान सैनिकों और हमलवारों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। इसके बाद हमलावरों ने शफ्फा में भी हमले किए।

Share:

Next Post

कुंभ के शाही स्नान से 'इसलिए' दूर रहते हैं वीवीआईपी, यह है कारण....

Sun Jan 3 , 2021
हरिद्वार । हरिद्वार कुंभ में देश-दुनिया के लोग डुबकी लगाने को आतुर हैं। इंतजार है तो बस सरकार की अधिसूचना जारी करने का। मगर एक प्रश्न हर कुंभ में लोगों को जेहन में जरूर कौंधता है कि कुंभ के शाही स्नान में आखिर वीवीआईपी और वीआईपी क्यों नहीं हिस्सा लेते। आखिर क्यों शाही स्नान के […]