
इंदौर। इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा ऑनलाइन ठगी और ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गई। छात्रा द्वारा इंस्टाग्राम से पानी की बोतल ऑर्डर करने के बाद ठगी: रिफंड का झांसा देकर भेजी लिंक, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी भी दी ठगों ने पहले ऑर्डर कैंसिल कर रिफंड दिलाने का झांसा दिया, फिर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठे। बाद में छात्रा के खाते से करीब 2.99 लाख रुपए भी निकाल लिए गए।
दरअसल पीड़ित छात्रा द्वारा खजराना पुलिस को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई है कि फरियादिया की बहन अलीना ने 11 मई को इंस्टाग्राम पेज “सॉफ क्यूक इंडिया” से पानी की दो बोतलें ऑर्डर की थीं और ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया था।वोऑर्डर के कुछ समय बाद एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि ऑर्डर कैंसिल हो गया है और पैसे वापस करने के लिए एक लिंक भेजी। ठग ने कहा कि छोटी राशि सीधे वापस नहीं हो सकती, इसलिए लिंक के जरिए प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वही पीड़ित छात्रा कॉलेज फीस जमा करने पहुंची तो राज खुला तब उसे पता चला कि उसके बैंक खाते में पैसे नहीं हैं। बैंक से जानकारी लेने पर सामने आया कि खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 2 लाख 99 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं।इसके बाद छात्रा ने साइबर क्राइम और खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस का कहना है कि जिन खातों में पैसे गए है उसकी जानकारी ली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved