img-fluid

नीट री-एग्जाम को लेकर इंदौर पुलिस अलर्ट, 57 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

June 20, 2026

इंदौर। 21 जून को आयोजित होने वाली नीट री-एग्जाम को लेकर इंदौर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में परीक्षा से एक दिन पहले शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रियल-टाइम मॉक ड्रिल आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।


  • गौरतलब है कि मई में आयोजित नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद उसे निरस्त कर दिया गया था। अब दोबारा आयोजित की जा रही परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। इंदौर में अलग-अलग जोन के डीसीपी के नेतृत्व में परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रिल कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और एनटीए द्वारा नियुक्त कर्मचारियों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया गया तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने सेंटर सुपरिटेंडेंट के साथ मिलकर परीक्षा केंद्रों में अनुमत और प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची को अंतिम रूप दिया है। साथ ही अभिभावकों के बैठने और रुकने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। बता दे कि शहर में परीक्षा के लिए 47 और जिले में कुल 57 केंद्र बनाए गए हैं। डीसीपी के अनुसार जोन-4 के अंतर्गत आने वाले 19 परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए राजपत्रित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा सके।

    Share:

  • महाराष्ट्र: परभणी के हनुमान मंदिर में गिरी छत, मलबे में दबे 20-25 लोग

    Sat Jun 20 , 2026
    परभणी: महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान में बड़ा हादसा हो गया. मंदिर के गर्भगृह के सामने बन रहे सभामंडप का छत अचानक भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में 20 से 25 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका है. हादसे के बाद प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved